Chhath Puja Mahaprasad 2022 : जानिए क्यों महापर्व छठ पूजा पर बनाया जाता है महाप्रसाद?

Chhath Puja 2022 How prasad is prepared in hindi: छठ पूजा पर महिलाएं विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं। इस दिन पूजा में कई साम्रगियों का प्रयोग किया जाता है। छठ पर्व पर घर में पूजा के लिए महाप्रसाद बनाया जाता है। इस महाप्रसाद का बहुत ज्यादा महत्व होता है क्योंकि इस प्रसाद को सूर्य देव और छठी मईया पर चढ़ाया जाता है लेकिन इस महाप्रसाद को बनाने के पीछे कई मुख्य कारण भी हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों छठ पूजा पर महाप्रसाद मनाया जाता है।
जानिए क्या होता है छठ पर्व पर बनने वाला महाप्रसाद?

सबसे पहले आपको बता दें कि छठ पूजा पर प्रसाद बनाने का विशेष महत्व होता है। छठ पूजा पर बनाए जाने वाले महाप्रसाद को सबसे शुद्ध और स्वच्छ माना जाता है। आपको बता दें कि छठ पूजा में कई प्रकार के मौसमी फलों का प्रयोग होता है।
इस प्रसाद को बनाने के बाद बांस के सूप से सूर्य देव को चढ़ाया जाता है। इस प्रसाद में सबसे मुख्य ठेकुआ को माना जाता है। इसे बनाने के लिए गुड़ और आटे का उपयोग होता है। आपको बता दें कि इसके बिना पूजा का प्रसाद अधूरा माना जाता है।
इसे बनाने के पीछे एक कारण यह भी है कि जब छठ पर्व होता है तो उस समय सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है जिस वजह से शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद होता है इसलिए इस प्रसाद को बनाने का बहुत अधिक महत्व होता है। कई लोग इस प्रसाद के साथ-साथ नींबू, केला, गन्ने, नारियल आदि का भी प्रयोग किया जाता है।
इसके अलावा चावल के लड्डू, चावल और गुड़ की खीर बनाई जाती है। आपको बता दें कि यह प्रसाद शुद्ध घी में बनाया जाता है और कई लोग इसे मिट्टी के चुल्हे में बनाना अति उत्तम मानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
सूप पर क्या-क्या चढ़ाया जाता है?
आपको बता दें कि ठेकुआ के साथ-साथ इस पर्व के दूसरे दिन कद्दू की सब्जी, चावल और चने की दाल भी बनाते हैं। जिसे प्रसाद के रूप में ही छठी मईया को चढ़ाकर खुद महिलाएं इसे ग्रहण करती हैं। इसका महत्व सबसे अधिक इसलिए माना जाता है क्योंकि छठ व्रती महिलाएं इसे मुख्य रूप से बिना तेल के बनाती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं।
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा की डलिया में क्या- क्या महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं?
सूर्य देव को चावल की खीर, चावल के लड्डू , ठेकुआ और फलों के अलावा फूल भी चढ़ाएं जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इन सभी को पूजा में भगवान पर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इन सभी कारणों की वजह से छठ पर्व पर महाप्रसाद बनाने का विशेष महत्व होता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- flickr
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।