Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि से जुड़ी रोचक कथा के बारे में जानें

    चैत्र में नवरात्रि का पर्व क्यों आता है और इसके पीछे क्या वजह है यह जानने के लिए आपको जरूर पढ़ना चाहिए यह आर्टिकल। 
    author-profile
    Updated at - 2023-02-22,13:29 IST
    Next
    Article
    chaitra navratri  india

    हर वर्ष 4 बार नवरात्रि का त्यौहार आता है। जिसमें से दो बार गुप्त नवरात्रि पड़ती है और 1 बार चैत्र और एक बार शारदीय नवरात्रि का त्यौहार आता है। हिंदू धर्म में वर्ष का पहला सबसे बड़ा पर्व चैत्र नवरात्रि ही होता होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च से शुरू हो कर 30 मार्च तक रहेगा। 

    कई बार लोगों को यह तो पता होता है कि शारदीय नवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है, मगर चैत्र नवरात्रि बनाने के पीछे की क्या वजह है यह बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

    आज हम आपको बताएंगे आखिर चैत्र नवरात्रि का महत्‍व क्‍या है और यह पर्व आखिर क्यों मनाया जाता है और इसे पीछे की कथा क्‍या है। 

    इसे जरूर पढ़ें- Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

    chaitra navratri significance and katha

    मां दुर्गा का हुआ था अवतरण 

    कथाओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा का अवतरण हुआ था। दरअसल, ब्रह्मा जी का वरदान प्राप्त कर दैत्यराज महिषासुर ( दुर्गा चालीसा) से नरक का विस्तार स्वर्ग तक कर लिया था। दानवों के आक्रमण और दुराचार की वजह से देवी-देवता भी परेशान रहने लगे थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब महिषासुर की सेना ने देवताओं के राजा इंद्र की सेना पर विजय हासिल कर उनका सिंहासन ही छीन लिया था। 

    महिषासुर के इस दुस्साहस के कारण भगवान शंकर और भगवान विष्णु आति क्रोधित हुए और तब महिषासुर का अंत करने के लिए देवी शक्ति को जन्‍म देने का विचार बनाया गया है। देवताओं की सभा लगी और निर्णय लिया गया कि सभी देवी-देवताओं के तेज से एक ऐसी देवी को उत्पन्न किया जाएगा, जो महिषासुर ही नहीं बल्कि और भी कई असुरों का नाश करेगी। 

    ऐसे में भगवान शंकर के तेज से देवी का मुख, भगवान विष्णु के तेज से देवी की भुजाएं, यमराज के तेज से देवी के बाल, चंद्रमा के तेज से देवी के स्तन और ब्रह्मा जी के तेज से देवी के चरण बनें। केवल अपना तेज ही नहीं देवी-देवताओं ने अपने शस्त्रों को भी देवी को अर्पित किया। जिसकी मदद से देवी ने महिषासुर का वध किया। 

    इसे जरूर पढ़ें-  इस प्राचीन मंदिर में फूल की जगह चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब, जानें क्यों

    chaitra navratri story

    देवी और महिषासुर की लड़ाई 

    देवी और महिषासुर की लड़ाई नौ दिन चली। देवी के भव्य स्वरूप को देखकर ही महिषासुर भयभीत हो गया था। मगर उसने डर कर आपने अस्‍त्र शस्‍त्र नहीं त्यागे और आपनी लाखों सैनिकों की सेना लेकर देवी युद्ध करने पहुंच गया। देवी ने भी महिषासुर के भेजे सभी असुरों को परास्त कर दिया। इसके बाद बारी आई महिषासुर की और फिर माता ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसका अंत कर दिया। यह नवरात्रि का अंतिम दिन था यानि अपने अवतरण के नौवें दिन देवी ने असुर का अंत किया और तब से चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाने लगा। 

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi