झाड़ू को हमेशा सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह रसोई के भीतर ऊर्जा की गतिशीलता को प्रभावित करता है, जिससे घर की समग्र ऊर्जा प्रभावित होती है।
जब हम बात करते हैं किचन में झाड़ू रखने की तब यह घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अगर हम ज्योतिष की मानें तो ऐसा करने से हमारे घर में समस्याएं आ सकती हैं और ये हमारे घर में बेवजह लड़ाइयों का कारण भी बन सकता है।
झाड़ू को हमेशा सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है जिससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। झाड़ू को हमेशा से सफाई का एक उपकरण माना जाता है, लेकिन इसे किचन में रखने से मन किया जाता है। आइए आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें किचन में झाड़ू रखना आपके लिए अच्छा क्यों नहीं माना जाता है।
झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और इसे घर में रखने के लिए कुछ विशेष स्थान बनाए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को किसी गलत स्थान पर रखने से आपके घर में समृद्धि नहीं आती है।
अगर आप झाड़ू को किचन में किसी भी स्थान पर रखती हैं तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। भले ही आप इसे किसी जगह छिपा कर ही क्यों न रखें ये आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालती है और कई परेशानियों का कारण बन सकती है। इसलिए आपको किचन में खासतौर पर गैस के आस-पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और किचन की स्वच्छता एक महत्वपूर्ण अंश है जो घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। किचन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आपको झाड़ू को किचन में न रखकर उसके लिए सही निर्धारित स्थान पर ही रखनी चाहिए।
यह विडियो भी देखें
अगर हम ज्योतिष की न भी मानें तो विज्ञान के अनुसार झाड़ू एक ऐसा उपकरण है जिससे आप घर के हर एक हिस्से की सफाई करते हैं। ऐसे में कई बैक्टीरिया आपके किचन में झाड़ू के माध्यम से प्रवेश कर सकते हैं। किचन में खाना बनता है और झाड़ू के साथ खाने में भी बैक्टीरिया का प्रवेश हो सकता है और खाना दूषित हो सकता है। इसी वजह से आपको किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
घर में झाड़ू रखने के लिए कुछ विशेष दिशाओं के बारे में बताया जाता है। वास्तु की मानें तो दक्षिण और पश्चिम दिशा झाड़ू के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
आपको हमेशा इसी दिशा में झाड़ू रखनी चाहिए। इसके साथ ही अगर आप झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखती हैं जहां किसी बाहर वाले की नजर न पड़े तो यह ज्यादा अच्छा माना जाता है। घर में इस्तेमाल की जाने वाली झाड़ू को कभी भी सबके सामने नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ऐसे स्थान पर ही रखना चाहिए जो किसी के सामने न आए। इसके अलावा आपको झाड़ू को कभी भी सीधा खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में सही जगह पर रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी
वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। आपको इसे कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को ईश्वर से जोड़ा जाता है और इस स्थान पर भगवान् का वास होता है। इसी वजह से इस स्थान पर कोई भी ऐसी सामग्री नहीं रखी जाती है जिसे साफ़-सफाई से जोड़ा जाता हो। इसी वजह से इन दिशाओं में झाड़ू न रखने की सलाह दी जाती है।
अगर आप वास्तु की मानें तो कभी भी झाड़ू को घर के बेडरूम में नहीं रखना चाहिए, इसे पूजा के स्थान पर रखने से बचना चाहिए और किचन में भी रखने से बचना चाहिए। यदि आप इन स्थानों पर झाड़ू रखते हैं तो ये आपको नकारात्मक प्रभाव से सकती है।
आप जब भी झाड़ू को घर में रख रहे हैं तब इन्हें कभी भी सीधा न रखें। इसे हमेशा जमीन पर लेटाकर रखें। आप कोशिश करें कि एक साथ दो झाड़ू न रखें। एक साथ दो झाड़ू रखने से आपके जीवन में लड़ाइयां बढ़ सकती हैं। यदि आप ऐसा करने से बचेंगे तो आपके घर में समृद्धि के योग बनते हैं।
अगर आप घर में झाड़ू रखती हैं तो आपको इसे किचन में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार करना गलत है और इससे आपके घर में कई समस्याएं आ सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।