सोते समय बिस्तर के नीचे झाड़ू रखना क्यों माना जाता है गलत? वास्तु एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

घर में झाड़ू को रखने के निश्चित स्थान से लेकर इसके इस्तेमाल तक के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन वास्तु और ज्योतिष दोनों के अनुसार अच्छा माना जाता है। आइए जानें बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से क्या होता है।
image
image

भारतीय परंपरा में घर के हर हिस्से और चीजों से जुड़ी कुछ मान्यताएं और नियम बनाए गए हैं। इन मान्यताओं का सीधा संबंध हमारे जीवन की गतिविधियों से है। इन्हीं नियमों में से एक नियम झाड़ू से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को हमेशा घर में सही स्थान और तरीके से रखना चाहिए जिससे जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इसे लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इसके द्वारा घर की गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाला जाता है। आमतौर पर लोग घर की सफाई करने के बाद झाड़ू को बिस्तर के नीचे रख देते हैं, लेकिन वास्तु और शास्त्रों के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में अशांति आ सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि यदि आप सोते समय बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो ऐसा करना शुभ क्यों नहीं माना जाता है।

झाड़ू का धार्मिक और वास्तु महत्व

हिंदू धर्म में झाड़ू केवल सफाई का साधन नहीं माना जाता है, बल्कि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। झाड़ू घर से गंदगी हटाकर समृद्धि और सकारात्मकता लाने का कार्य करता है। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान नहीं होता है वहां धीरे-धीरे दरिद्रता आने लगती है और जीवन में कलह आने लगती है। इसी वजह से झाड़ू को पैरों से छूना, उस पर बैठना या उसे किसी गलत स्थान पर रखना वर्जित माना जाता है।

significance of broom

बिस्तर के नीचे झाड़ू क्यों नहीं रखनी चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि बिस्तर विश्राम और शांति का प्रतीक होता है। यदि आपबिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो वहां से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो आपकी नींद में बाधा डालती है। इससे अनिद्रा, थकान और मानसिक तनाव की समस्या बढ़ सकती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इसका कारण यह है कि झाड़ू को धन और लक्ष्मी से जोड़ा जाता है और इसे यदि आप बिस्तर के नीचे रखती हैं तो इससे आपकी समृद्धि रुक जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप भी मारती हैं झाड़ू पर पैर? जानें इसके अशुभ परिणाम

वैवाहिक जीवन पर हो सकता है असर

ऐसा कहा जाता है कि जिस शादी-शुदा जोड़े के बिस्तर के नीचे झाड़ू रखी होती है, उनके रिश्तों में अनबन और कलह बढ़ सकती है। यह आपसी तालमेल और प्रेम को भी प्रभावित कर सकता है। बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से झाड़ू में धूल और गंदगी जमा हो जाती है। जब आप इसका इस्तेमाल घर के अन्य हिस्सों में करती हैं तो गंदगी पूरे घर में फैलती है। इससे घर के लोगों के बीच तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

broom under bed good or not

झाड़ू रखने का सही स्थान क्या है?

  • झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
  • झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखना चाहिए और इसे किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां दूसरों की नजर न पड़े।
  • आपको कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले झाड़ू का इस्तेमाल करती हैं तो यह शुभ माना जाता है।

वास्तु की मानें तो झाड़ू को साफ और सुरक्षित स्थान पर रखने से सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP