
(lunar eclipse 2023) इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिनांक 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। बता दें, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
ज्योतिष के हिसाब से चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण दिनांक 29 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा।
वहीं इस साल शरद पूर्णिमा भी उसी दिन है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
शरद पूर्णिमा में खीर बनाना बेहद खास माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा में कालकृति से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की बारिश करते हैं। इसलिए इस दिन रात्रि में छत पर खीर रखने की भी परंपरा है।
अब ऐसे में सवाल यह है कि चंद्रग्रहण के दौरान खाना खाया जा सकता है और अगर आपने पहले ही भोजन कर लिया है, तो उस बचे भोजन का क्या करना चाहिए।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कोई भी ग्रहण हो, सूर्य या चंद्र (चंद्रदोष उपाय)ग्रहण। दोनों में खाने की मनाही होती है। क्योंकि उस दौरान नाकारात्मक शक्तियों और कीटाणु का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए इस समय व्यक्ति भोजन करने से बीमार हो सकता है, लेकिन इस दौरान भोजन में तुलसीदल डालकर बच्चे, बीमार व्यक्ति, वृद्ध भोजन कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के दौरान खुले आसमान में कैसे रखें खीर, जानें सही समय

अगर आपने ग्रहण से पहले भोजन बनाकर खा लिया है और खाना बच गया है, तो उसमें तुलसीदल (तुलसी के उपाय)डालकर आप उसे रख सकते हैं। वह खाना शुद्ध रहेगा और आपको उसे फेंकना भी नहीं पड़ेगा। चंद्रग्रहण से पहले यानी कि सूतक काल लगने कुछ समय पहले पीने का पानी और खाने में तुलसी दल अवश्य डालें और उसे अच्छे से ढककर रख दें। इससे खाना खराब नहीं होगा और शुद्ध भी रहेगा। आप उस खाने को बाद में भी खा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय
ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।