महाकुंभ में नागा साधुओं का उत्सव अलग ही देखने को मिलता है। महाकुंभ में नागा साधु कठोर तप और साधना करते हैं। महाकुंभ के दौरान इन्हें कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। सिर्फ नागा साधु ही नहीं बल्कि नागा साध्वियां यानी कि महिला नागा साधुओं को भी कई कड़े नियमों की आंच पर सिककर कुंभ को पूर्ण करना पड़ता है। ऐसा ही एक नियम जुड़ा है महिला नागा साधुओं की रजस्वला स्थिति से। सरल शब्दों में कहें तो महिला नागा साधुओं को भी पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी महिला नागा साधु को गंगा स्नान या महाकुंभ स्नान के दौरान पीरियड्स हो जाएं तो क्या इन्हें स्नान की आज्ञा है। चलिए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।
महिला नागा साधु पीरियड्स में क्या कुंभ या गंगा स्नान कर सकती हैं?
महिला नागा साधुओं के गंगा या कुंभ स्नान का सबसे पहला नियम तो यही है कि इन्हें पुरुष नागा साधुओं के बाद ही स्नान की आज्ञा है। पुरुष नागा साधुओं के स्नान से पहले महिला नागा साधु स्नान नहीं कर सकती हैं।
वहीं, अगर कोई महिला नागा साधु पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजर रही है तो उनके लिए गंगा या कुंभ स्नान साफ तौर पर मना है। महिला नागा साधु इस अवस्था में कुंभ में भाग ले सकती हैं लेकिन स्नान करना वर्जित है।
यह भी पढ़ें:महाकुंभ में महिला नागा साधु का आना क्यों माना जाता है खास?
हां, मगर महिला नागा साधुओं को इस बात की छूट होती है कि वह गंगाजल को हाथ में लेकर उसे अपने शरीर पर छिडक लें जबकि गृहस्थ जीवन में पीरियड्स के दौरान पवित्र नदियों के स्पर्श की पूर्णतः मनाही है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला नागा साधुओं को पीरियड्स के दौरान पैड इस्तेमाल करने की मनाही है क्योंकि वह सांसारिक वस्तुओं में आता है और सांसारिक चीजें नागा साधु बनने के लिए पहले ही छोड़ दी जाती हैं।
पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधुओं को सिर्फ कपड़ा ही प्रयोग करने की आज्ञा होती है। महिला नागा साधु पीरियड्स के दौरान तट पर स्नान के बदले अपने शिविर में ही रहती हैं और वहीं गंगाजल जल में मिलाकर स्नान करती हैं।
यह भी पढ़ें:महिला नागा साधुओं के बारे में ये विशेष बातें नहीं जानते होंगे आप
पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधु साधना नहीं कर सकती हैं लेकिन वह जाप करती हैं और अपने संपूर्ण शरीर पर रख लपेटे रहती हैं। महिला नागा साधुओं को इस राख से ऊर्जा मिलती है और जाप से शक्ति प्राप्त होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों