महिला नागा साधुओं के बारे में ये विशेष बातें नहीं जानते होंगे आप

Mahila Naga Sadhu Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में कई तरह के साधुओं का वर्णन मिलता है। इन्हीं में से एक हैं नागा साधु, अक्सर नागा साधुओं की बात आती है तो ध्यान में सिर्फ पुरुष आते हैं लेकिन आपको बता दें कि महिला नागा साधू भी होती हैं।
महिला नागा साधुओं के नियम भी उतने ही कड़े होते हैं जितने पुरुष नागा साधु के और विशेष बात यह है कि महिला नागा साधुओं से जुड़ी ऐसी बहुत सी रहस्यमयी बातें जिनके बारे में सबको पता नहीं होता है।
इसलिए आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर महिला नागा साधुओं के बारे में कुछ बेहद ही दिलचस्प और रहस्य से भरे तथ्य बताने जा रहे हैं।
- महिला नागा साधुओं का जीवन भी पूरी तरह से भगवान शिव (भगवान शिव का पाठ) को समर्पित होता है। महिला नागा साधु को माता की पदवी मिलती है।
- दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा में सबसे अधिक महिला नागा साधु बनती हैं। क्योंकि अन्य किसी अखाड़े में महिला का नागा बनना अभी प्रचालन में नहीं आया है।
इसे जरूर पढ़ें: भयंकर दुश्मनी के बाद भी क्यों साथ रहते हैं गरुड़ और शेषनाग
- महिला नागा साधुओं को वस्त्र के साथ संन्यास लेने की अनुमति होती है। हालांकि, वह एक ही रंग का और एक ही कपड़ा पहन सकती हैं।
- महिला नागा साधुओं को गेरुए रंग को पहने की ही छूट होती है। गौर करने वाली बात यह है कि महिला नागा साधु सिला हुआ कपड़ा नहीं पहनती हैं।
- नागा साधू बनने से पूर्व महिला को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। 6 से 12 साल तक ब्रह्मचर्य के पालन के बाद ही महिलाओं को नागा साधु बनाया जाता है।
- महिला नागा साधुओं को कठिन साधना करनी होती है। इन्हें प्रातः उठकर नदी में स्नान (नदी में स्नान के नियम और लाभ) करना होता है। ठंड में भी ठंडे पानी से ही नहाना होता है।
- स्नान के बाद भगवान शिव की आराधना में ही पूरा दिन निकालना होता है। श्याम के समय भगवान दत्तात्रेय की पूजा का विधान इन्हें पालन करना होता है।
इसे जरूर पढ़ें: श्री यंत्र से भिन्न होता है वैभव लक्ष्मी यंत्र, जानें इसके लाभ समेत पूजा विधि और नियम
- महिला नागा साधु भी तांत्रिक क्रिया करती हैं। नागा साधू बनने से पहले महिलाओं को अपना पिंडदान कराकर पिछले जीवन को छोड़ना होता है।
- महिला नागा साधु बनने के लिए महिलाओं को अपने बाल छिलवाने होते हैं यानी कि यह यह बल कटवाती नहीं हैं बल्कि हाथों से एक एक बाल तोड़ती हैं।
तो ये था महिला नागा साधुओं से जुड़ा रोचक रहस्य। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Twitter, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।