
गंगा स्नान लोग कभी भी कर लेते हैं, लेकिन खरमास में अक्सर लोग गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गंगा किनारे लोग पितरों का तर्पण जैसे कार्यों को पूरा करते हैं, और इसके बाद गंगा स्नान करते हैं। ऐसे में आप भी पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें कि आप सही समय पर गंगा स्नान भी कर लें और पितरों से जुड़े कार्य भी पूरा कर सके। आप चाहें तो गंगा स्नान के बाद पूजा भी करा सकती हैं, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

दिन की शुरुआत काल चौघड़िया से हो रही है। यह समय विशेष रूप से अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी नए कार्य, यात्रा या आर्थिक निर्णय से बचना चाहिए। इसके बाद शुभ चौघड़िया आता है, जो दिन का पहला सकारात्मक समय होता है। इस दौरान पूजा-पाठ, शनि देव का पूजन, तिल का दान या आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। रोग और उद्वेग चौघड़िया में मानसिक तनाव, भ्रम और विलंब की स्थिति बन सकती है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| काल | 06:46 बजे से 08:06 बजे तक |
| शुभ | 08:06 बजे से 09:26 बजे तक |
| रोग | 09:26 बजे से 10:47 बजे तक |
| उद्वेग | 10:47 बजे से 12:07 बजे तक |

अमावस्या की रात को साधना, जप और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हालांकि नए कार्य की शुरुआत में सावधानी जरूरी है। रात में लाभ चौघड़िया आर्थिक योजना और भविष्य से जुड़े निर्णयों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बाद उद्वेग और काल चौघड़िया आते हैं, जो तनाव का संकेत देते हैं। देर रात मिलने वाला शुभ चौघड़िया धार्मिक कार्यों, शनि मंत्र जाप और मानसिक शांति के लिए अनुकूल होता है। इसके बाद आने वाला अमृत चौघड़िया रात्रि का सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| लाभ | 05:28 बजे से 07:08 बजे तक |
| उद्वेग | 07:08 बजे से 08:48 बजे तक |
| शुभ | 08:48 बजे से 10:28 बजे तक |
| अमृत | 10:28 बजे से 12:07 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।