herzindagi
camphor plant vastu tips for good relationship

Camphor Plant: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं कपूर का पौधा, पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत

अगर आप घर में कुछ विशेष पौधों को लगाती हैं तो समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं, ऐसे ही एक पौधा है कपूर का जो घर की नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में मदद करता है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-05, 17:18 IST

हमारे धर्म शास्त्रों में कुछ पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना जाता है और उनकी पूजा का विधान है। इनमें से तुलसी, शमी, बरगद, पीपल तो प्रमुख हैं ही और कपूर का पौधा भी विशेष महत्व रखता है।

जिस तरह से घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है उसी प्रकार से कपूर का पौधा लगाने से घर की खुशहाली कई गुना तक बढ़ जाती है। कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है और नियमित रूप से कपूर की आरती करने से कई तरह के विकारों से छुटकारा मिलता है।

कपूर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होने के साथ कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। अगर आप घर में कपूर का पौधा लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करती हैं तो घर में होने वाले लड़ाई झगड़े तो कम होते ही हैं और ये पति-पत्नी के आपसी रिश्तों को मजबूत करने में भी मदद करता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कपूर के पौधे के लिए वास्तु टिप्स। 

घर की किस दिशा में लगाएं कपूर का पौधा 

camphor plant direction

कपूर का पौधा आपको हमेशा अपने घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा देवताओं से जुड़ी होती है और कुछ पवित्र पौधों को इसी दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में लगाया गया कपूर का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है क्योंकि ये दिशाएं बहुत शुभ दिशाएं मानी जाती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: घर की इस दिशा में लगाएं करी पत्ते का पौधा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

घर की किस दिशा में न लगाएं कपूर का पौधा 

आपको अपने घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में कपूर का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इन दिशाओं को नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से जुड़ा माना जाता है। अगर आप इन दिशाओं में कपूर का पौधा लगाती हैं तो ये अपने पूर्ण प्रभाव नहीं दे पाता है और बुरी ऊर्जा को आकर्षित करता है। अगर आप गलत दिशा में ये पौधा लगाती हैं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

कपूर के पौधे की वास्तु के अनुसार करें देखभाल 

कपूर के पौधे को हमेशा अच्छे जल निकास वाले गमले या जमीन में खुली जगह पर लगाना चाहिए। इस पौधे को नियमित पानी दें और इस पर पूरी धूप आने दें। इस पौधे को आपको सूखने से बचाना चाहिए, जिससे इसके लाभ मिल सकें। 

कपूर के पौधे के वास्तु लाभ 

camphor plant vastu for home

  • अगर वास्तु की मानें तो आपको कपूर का पौधा घर में लगाने से आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
  • यह पौधा पति-पत्नी के बीच के रिश्तों को मजबूत करने में मदद करता है और आपसी प्रेम को बढ़ाता है। 
  • कपूर का पौधा घर में रखने से धन के योग बनते हैं और इसके प्रभाव से धन हानि नहीं होती है। 
  • यदि आपके घर में यह पौधा मौजूद है तो यह बिना वजह के कलह-क्लेश से बचाता है। 
  • इस पौधे को सही दिशा में लगाने से इसके पूर्ण वास्तु लाभ मिलते हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

कपूर के पौधे से दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा 

  • घर में कपूर का पौधा लगाने से आपके घर में व्याप्त नकारात्मक उर्जा को दूर करने में मदद मिलती है। 
  • यह पौधा किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर अवशोषित कर लेता है, जिससे बुरी शक्तियों का असर काम किया जा सकता है। 
  • इसकी सुगंध वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और आपसी प्रेम बढ़ाने में मदद करती है। 
  • यदि आप इसे मुख्य द्वार के आस-पास या घर के बाहर के गार्डन में लगाती हैं तो आपके घर के लोगों को पूर्ण सुरक्षा मिलती है और प्रवेश द्वार से अच्छी ऊर्जा घर के भीतर जाती है। 

घर में कपूर का पौधा लगाने से धन का आगमन होता है 

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि कपूर का पौधा जिस घर में होता है वहां कभी भी धन की कभी कमी नहीं होती है। इस पौधे को लगाने से आपके घर में धन के योग बनते हैं और यह आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद करता है। अगर आपका धन बिना वजह व्यर्थ होता है तो आप इस पौधे को सही दिशा में लगाएं। 

 

घर में कपूर का पौधा लगाने से आपको कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके लिए वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।