(curry leaf plant at home) वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष को दूर करने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन में बेहद मायने रखते हैं। कुछ लोग इसके इतने शौकीन होते हैं कि इसे कहीं भी लगा देते हैं।
कई बार जाने-अंजाने में इसके अशुभ परिणाम भी मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के लिए उचित दिशा बताई गई है। पेड़-पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर की किस दिशा में करी पत्ते का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, ताकि व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सके।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा (चंद्रदोष उपाय) की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में कोई भी घरेलू पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिशा में करी पत्ते का पौधा लगाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
ऐसा कहा जाता है कि घर के बगीचे में करी पत्ते का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा उपाय) दूर हो सकती है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी
करी पत्ता केवल ज्योतिष ही नहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते से कैंसर और मधुमेह रोग से छुटकारा मिल सकता है। इसके पत्ते में एंटी-म्यूटाजेनिक गुण होते हैं, जो पेट की कैंसर को दूर करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, यह हृदय रोग को रोकने के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आंखों के लिए भी करी पत्ता अच्छा माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व दिशा में रखें ये पौधे
फेंगशुई टिप्स के अनुसार घर की दक्षिण दिशा के कोने में करी पत्ते का पौधा लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इस दिशा में लगाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिशा में करी पत्ते का पौधा जरूर लगाएं।
अगर आपको हमेशा तनाव होता है, तो करी पत्ते को तोड़कर उससे अपनी नजर उतारें। इससे आपका मन शांत हो जाएगा और तनाव की स्थिति भी ठीक हो जाएगी। साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।