घर में हरियाली और पौधों की मौजूदगी केवल घर का सौंदर्य ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो पौधों का आपके घर और जीवन पर सीधा असर पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि घर की सही दिशा में उचित पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य बना रहता है। वहीं गलत दिशा में पौधे रखने से आर्थिक हानि, रिश्तों में तनाव और नकारात्मकता भी बढ़ सकती है। यदि आप घर की कुछ निश्चित दिशाओं में पौधे लगाती हैं तो आपके जीवन में इसके अच्छे प्रभाव होते हैं। आपको पौधों को घर की सभी दिशाओं में रखने की सलाह दी जाती है, वहीं यह भी कहा जाता है कि वास्तु का ध्यान रखते हुए यदि आप पौधे लगाती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली आती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि आपको घर की सभी दिशाओं में कौन से पौधे लगाने चाहिए।
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और यह धन, करियर और समृद्धि से जुड़ी दिशा होती है। यदि आप इस दिशा में मनी प्लांट, तुलसी या शंखपुष्पी जैसे पौधे लगाएं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। मनी प्लांट को कांच की बोतल या हरे रंग के गमले में लगाकर उत्तर दिशा में रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनती है।
यही नहीं अगर आप तुलसी को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाती हैं, तो इससे भी जीवन में खुशहाली बनी रहती है। स्पाइडर प्लांट को भी इस दिशा में लगाने से खुशहाली बनी रहती है।
पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है और यह घर में जीवन ऊर्जा का प्रवेश कराती है। इस दिशा में भी तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ होता है। तुलसी से घर का वातावरण शुद्ध होता है और परिवार में रोग दूर रहते हैं। इसके अलावा आप बांस भी पूर्व दिशा में रख सकती हैं। यह लंबी उम्र और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है है।
View this post on Instagram
घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा माना जाता है और इसे बहुत शुभ माना जाता है और यदि आप इस दिशा में शमी का पौधा लगाती हैं तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आती है।
यही नहीं इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से शनिदेव की कृपा पूरे परिवार में बनी रहती है। कैक्टस, दूधिया पौधे या कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि यह घर में विवाद और दुःख बढ़ाते हैं। दक्षिण दिशा में रबर प्लांट या अशोक का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और शांति बनाए रखता है।
पश्चिम दिशा रिश्तों और सामाजिक जीवन से जुड़ी मानी जाती है। इस दिशा में चमेली, गुलाब या कोई सुगंधित फूल वाला पौधा लगाना शुभ है। इससे घर में प्रेम, सामंजस्य और खुशहाली बनी रहती है। अगर दांपत्य जीवन में तनाव बना रहता है, तो पश्चिम दिशा में मनी प्लांट या गेरू रंग का पौधा लगाना लाभकारी होता है।
यदि आप घर की चारों दिशाओं में सही पौधों को लगाती हैं तो जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलती है। यही नहीं यदि आप घर के मुख्य द्वार पर क्रासुला का पौधा लगाती हैं तो यह भी आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इससे धन को आकर्षित किया जा सकता है और घर को धन धान्य से बचना चाहिए।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।