कंगना रनौत से लेकर काजोल तक, इन बॉलीवुड डीवाज ने ठुकराए आइकॉनिक किरदार

कई बार बॉलीवुड एक्टर्स या एक्ट्रेसेस फिल्म करने से इंकार कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक इस बात का पछतावा होता है।
Updated:- 2022-04-06, 11:26 IST
image

फिल्म इंडस्ट्री में किसी के हिस्से सोना आता है, तो किसी के हाथ में कोयला। ऐसे में कौन सी फिल्म इन सितारों को रातों-रात स्टार बना दे, इस बात का अंदाजा खुद इन सेलेब्स को भी नहीं होता है। यही वजह है कि फिल्म को चुनते समय कई बार सेलेब्स गलती कर बैठते हैं और फिल्म किसी और के हिस्से में आ जाती है। बाद में जब फिल्म हिट होती है, तो इन सेलेब्स को फिल्म रिजेक्ट करने का बहुत पछतावा होता है। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन डीवाज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आइकॉनिक किरदारों को ठुकरा दिया। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में। 

कैटरीना कैफ- 

Bollywood Celebs who Rejected best movies

आप में से शायद यह बेहद कम लोग जानते होंगे, कि कैटरीना कैफ ने ‘बर्फी’ जैसी दमदार फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज को कास्ट किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली और आज भी लोगों की मनपसंद फिल्मों में से एक है। जाहिर सी बात है कैटरीना के मन में इस ऑइकॉनिक किरदार को रिजेक्ट करने का पछतावा जरूर रहा होगा। 

कैटरीना कैफ ने रिजेक्ट की हैं ये फिल्में-

‘ये जवानी है दिवानी’, ‘बजीराव मस्तानी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘ हाल्फ गर्लफ्रैंड और गुंडे।

करीना कपूर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बहुत फिल्मों को रिजेक्ट किया है। बता दें, कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए पहले करीना कपूर को चुना गया था, मगर उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद इस फिल्म में ऐश्नर्या राय बच्चन ने नंदनी का किरदार निभाया और ऐश्वर्या को लोग नंदनी के किरदार के कारण और भी ज्यादा जानने लगे। बता दें कि करिना ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि 'मैं शायद बॉलीवुड की एकलॉती एक्ट्रेस होंगी, जिसने इतने दमदार किरदारों को करने से इंकार किया होगा।

करीना ने इन फिल्मों को भी किया है रिजेक्ट- 

गोलियों की रासलीला: राम-लीला, ‘कल हो ना हो’, ‘ कहो ना प्यार है’, क्वीन, ‘ब्लैक’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’।

इसे भी पढ़ें- इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप

ऐश्वर्या राय बच्चन- 

bollywood celebs who Rejected famous roles

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में टीना का रोल करने से इंकार कर दिया था। बता दें उस समय करण जौहर टीना के किरदार को लेकर कई एक्ट्रेसेस से बात कर चुके थे, मगर ऐश्वर्या, रवीना टंडन, ट्विंकल खन्ना और करिश्मा कपूर ने भी इस फिल्म करने से इंकार कर दिया। तब जाकर आखिर में यह रोल रानी मुखर्जी को दिया गया और उन्होंने इस रोल को पूरी तरह से जस्टिफाई किया।

इसे भी पढ़ें- करीना से लेकर प्रियंका तक, इन पॉपुलर सेलेब्स के नाम पर रखे गए हैं फूड आइटम्स के नाम

ऐश्वर्या राय बच्चन ने रिजेक्ट की हैं ये फिल्में-

‘हीरोइन’, ‘चलते-चलते’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मुन्ना भाई’ और ‘दोस्ताना’।

कंगना रनौत- 

Celebs Rejected Best Roles

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने एक बेहरीन किरदार को रिजेक्ट किया था। बता दें, कि कंगना ने फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ में काम करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद इस फिल्म में विद्या बालन ने काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके बाद विद्य को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। बता दें कि मीडिया से विद्या की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा था ' कि विद्या ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया, मगर मुझे यह रिग्रेट रहता है कि मैने इनती बेहतरीन फिल्म को क्यों मना कर दिया'।

कंगना ने रिजेक्ट की हैं ये फिल्में- 

‘संजू’, ‘सुल्तान’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘रुस्तम’

काजोल- 

Actresses Who Rejected Iconic Roles

काजोल ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। मगर आप शायद यह बात न जानते हों कि उन्होंने 'वीर-जारा' जैसी फिल्म को भी रिजेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म में पहले काजोल नजर आने वाली थीं, मगर काजोल के बाद यह फिल्म प्रीति जिंटा को ऑफर की गई और उन्हें फिल्म में बेहद पसंद किया गया। काजोल ने कई बार यह कहा है कि ' उन्हें इस बात पर पछतावा होता है कि उन्होंने वीर-जारा जैसी आइकॉनिक फिल्म को करने से इंकार कर दिया। 

काजोल ने रिजेक्ट की हैं ये फिल्में- 

‘वीर-जारा’, ‘दिल तो पागल है’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘चलते-चलते’, ‘कभी अलविदा न कहना’ और ‘दिल से’।

 

तो ये हैं बॉलीवुड की वो डीवाज जिन्होंने दमदार रोल्स करने से इंकार कर दिया। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।