Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

करीना से लेकर प्रियंका तक, इन पॉपुलर सेलेब्स के नाम पर रखे गए हैं फूड आइटम्स के नाम

ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जिनका नाम किसी ना किसी सेलेब्स के नाम से इंस्पायर्ड है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2022-03-19, 10:00 IST
Bollywood Celebs Inspired Food Item Name In Hindi

जब मनुष्य की बुनियादी जरूरतों की बात होती है तो उसमें खाने का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आमतौर पर, स्वादिष्ट भोजन तन और मन दोनों को संतुष्टि प्रदान करते हैं। खाने में हेल्थ के साथ-साथ लोग टेस्ट को भी उतना ही तवज्जो देते हैं और इसलिए कभी-कभी रोजमर्रा से फूड से अलग बाहर कुछ खाने का मन बनाते हैं।

लेकिन जरा सोचिए कि आप रेस्तरां में जाएं और वहां पर आपको अपने किसी फेवरिट सेलिब्रिटी के नाम पर कोई डिश सर्व की जाए तो! यकीनन यह एक अलग एक्सपीरियंस होगा, लेकिन वास्तव में ऐसे कई रेस्तरां हैं, जहां अलग-अलग सेलिब्रिटी के नाम से इंस्पायर्ड कुछ सिग्नेचर डिशेस सर्व की जाती हैं और लोग उन्हें बड़े चाव से खाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही सेलेब्स के नाम के इंस्पायर्ड कुछ डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर यकीनन आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा-

साइज जीरो पिज्जा

bollywood celebs food name

टशन फिल्म में सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करनी वाली मिसेज खान या करीना कपूर ने परदे पर अपना साइज जीरो फिगर फ्लॉन्ट किया। जिसके कारण वह काफी पॉपुलर भी हुई थीं। बेबो को फूड आइटम्स में पिज्जा से बेहद प्यार है। दिल्ली में एक इटैलियन पिज़्ज़ा जॉइंट ने इन दोनों पहलुओं को मिलाकर एक पिज़्ज़ा का नाम करीना कपूर के नाम पर रखा। यह लाल मिर्च, बेबी कॉर्न, लो फैट चीज़, प्याज़ और बारीक कटे हुए चिकन के टॉपिंग के साथ एक पतला क्रस्ट पिज़्ज़ा है। जो खाने में बेहद ही डिलिशियस है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के नाम पर भी एक डोसा मिलता है। टेक्सास में कहीं एक छोटे से कैफे में, आपको एक डोसा मिलेगा जिसका नाम दीपिका पादुकोण के नाम पर रखा गया है। जब एक फैन ने ट्विटर पर मेन्यू शेयर किया, तो रणवीर सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मैं वह खाऊंगा!'

मल्लिका शेक

celebs bollywood food name

वेस्ट हॉलीवुड में स्थित मिल्कशेक बार मिलियन्स ऑफ मिल्कशेक ने मल्लिका शेरावत के नाम पर अपने एक मिल्कशेक का नाम रखा है, जिसे मल्लिका शेक कहा जाता है। यह स्ट्रॉबेरी, रसबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और चॉकलेट सॉस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।(मिल्क शेक और स्मूदी में होता है यह छोटा सा अंतर)

सोनम स्पेशल

सोनम कपूर के नाम पर भी एक स्पेशल केकर मिलता है। मुंबई बेस्ड दिव्या रागलानी ने न केवल सोनम कपूर के 25वां जन्मदिन पर इस स्पेशल केक को बेक किया, बल्कि उन्होंने केक की इस स्पेशल रेसिपी को भी उनका ही नाम दिया। यह एक सुपर हेल्दी ब्लूबेरी केक है जिसमें ओटमील और रियल फल हैं, और इसमें कोई प्रिसर्वेटिव्स व चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-ओल्ड दिल्ली जाएं तो फिर इन डेजर्ट्स का मजा जरूर लें

प्रियंका चोपड़ा

celebs inspired food name

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम से इंस्पायर्ड भी मिलियन्स ऑफ मिल्कशेक में एक शेक मिलता है। यहां के मेन्यू में एक 'एक्सॉटिक' नाम से मिल्कशेक अवेलेबल है। यह प्रियंका चोपड़ा और पिटबुल के गाने से इंस्पायर्ड है। इस मिल्कशेक का स्वाद बेहद ही यमी होता है। इसे केला, बादाम, वनीला आइसक्रीम, कारमेल सॉस आदि का उपयोग करके बनाया जाता है।

बॉबी केक

पाली हिल में एक तीन टीयर चॉकलेट चीज़केकरमिलता है, जिसका नाम बॉबी देओल के नाम पर मिलता है। लोग इसे बॉबी केक कहकर पुकारते हैं। इसमें चॉकलेट्स व फलों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस केक के अधिकतर इंग्रीडिएंट्स को सीक्रेट ही रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह देओल परिवार का फेवरेट केक है।

इसे जरूर पढ़ें-पूरी दुनिया में खाए जाते हैं ये छह तरह के खजूर, जानिए इनके बारे में

ऋचा चड्ढा

bollywood celebs inspired food name

ऋचा चड्ढा ने यूं तो कई फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन फुकरे फिल्म की भोली पंजाबन का किरदार उनका एक यादगार किरदार है। जिसके नाम पर मुंबई के ट्रू ट्राम ट्रंक रेस्तरां में कॉकटेल भी अवेलेबल है। यहां पर आपको 'भोली भाली पंजाबी कॉकटेल' नाम से एक कॉकटेल मिलेगा, जो वास्तव में आपको भी अपनी ओर आकर्षित करेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।