इन सेलेब्स ने पब्लिक में रिवील किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने पब्लिक में अपने बेडरूम सीक्रेट्स को रिवील किया। जानिए इनके बारे में।

Bedroom Secrets Of Bollywood Celebs

बॉलीवुड सेलेब्स एक पब्लिक फिगर होते हैं। अक्सर लोग अपने पसंदीदा सेलेब की पर्सनल लाइफ को अधिक करीब से जानने की इच्छा रखते हैं। जब भी उन्हें अपने फेवरिट सेलेब्स के बारे में कोई नई जानकारी मिलती है तो उन्हें बेहद खुशी होती है। यूं तो अक्सर सेलेब्स के बारे में तरह-तरह की बातें होती रहती हैं, लेकिन उसकी सच्चाई के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

लेकिन अगर सेलेब्स खुद अपने बारे में कोई सीक्रेट रिवील करे तो यह यकीनन काफी दिलचस्प होता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने पब्लिक में अपने बेडरूम सीक्रेट्स को रिवील करके हर किसी को हैरान कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन सेलेब्स और उनके बेडरूम सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं-

मलाइका अरोड़ा

bollywood Celebs Bedroom Secrets

मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। यहां तक कि इस रिलेशनशिप के कारण उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा। लेकिन फिर भी वह अपने रिलेशनश्पि में खुश हैं। यहां तक कि वह अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से भी नहीं चूकतीं। नेहा धूपिया के टॉक शो में मलाइका ने अपने बेडरूम सीक्रेट को रिवील किया। शो में नेहा ने उनसे पूछा था कि बेड पर उनका नंबर वन सिचुएशन क्या है। इसका जवाब देते हुए मलाइका ने कहा था कि मुझे टॉप पर रहना पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ाएक ग्लोबल आइकॉन हैं और वह कई मौकों पर बोल्ड स्टेटमेंट देने से भी नहीं चूकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट को रिवील किया था और बताया था कि उनके हबी निक को सुबह होते ही सबसे पहले प्रियंका का चेहरा देखना पसंद करते हैं। यकीनन किसी भी महिला के लिए यह एक वंडरफुल फीलिंग होती है।

इसे भी पढ़ें-कॉफी विद करण में इन सेलेब्स ने रिवील किया अपने सीक्रेट क्रश का नाम

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

दीपिका भी एक बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी राय खुलकर रखती हैं। उन्होंने एक बार अवॉर्ड शो में अपने बेडरूम और रणवीर सिंह को लेकर एक सीक्रेट को रिवील किया था। उन्होंने बताया कि कि रणवीर शॉवर में अधिक समय लेते हैं, लू में अधिक समय लेते हैं, तैयार होने में अधिक समय लेते हैं, बिस्तर पर जाने में अधिक समय लेते हैं।

रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सबसे हॉट कपल्स में से एक है। अक्सर लोग इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। इन दिनों आलिया प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में उनकी सोने की आदतों में काफी परिवर्तन आया है। जिसके बारे में रणबीर ने खुद एक बार बताया। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि जब आलिया सोती है, तो वे धीरे-धीरे टेढ़ी होती जाती हैं, जिसके कारण बिस्तर पर जगह और भी छोटी और छोटी हो जाती है। जिसके कारण रणबीर को बिस्तर के कोने में सोना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें-दीपिका से लेकर करीना तक, इन बी-टाउन सेलेब्स ने अजीबो-गरीब कारणों से किया कोर्टरूम का सामना

सैफ अली खान

Saif Ali Khan

सैफ अली खानने भी एक बार अपने बेडरूम सीक्रेट को रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि करीना कपूर सोने से पहले प्रार्थना करती हैं और टीवी देखती हैं। साथ ही, उन्होंने यह कहा कि मैं आपको वह आखिरी काम नहीं बता सकता जो वह सोने से पहले करती है।

तो आपको किस सेलेब का बेडरूम सीक्रेट सबसे यूनिक लगा, हमें अवश्य बताइएगा। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP