सेलेब्स को लेकर अक्सर लोग यह सोचते हैं कि वह एक रॉयल लाइफ जीते हैं और उनके पास बहुत अधिक पावर होती है। यह काफी हद तक सच भी है, लेकिन देश की न्यायपालिका से ऊपर कोई भी नहीं है, फिर चाहे बात किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की ही क्यों ना हो। भारतीय न्यायपालिका अपने नागरिकों को किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की स्वतंत्रता प्रदान करती है। ऐसे में कई बार यह देखा गया है कि लोग कुछ मशहूर हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हैं।
हालांकि, कई बार केस करवाने का कारण बेहद ही अजीबो-गरीब होता है। भले ही सेलेब्स आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं और इसलिए कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें आर्थिक रूप से कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन फिर भी कई बार उन्हें बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जब उन्हें बेहद ही अजीबो-गरीब कारणों के चलते कोर्टरूम का सामना करना पड़ा-
दीपिका पादुकोण
साल 2015 में, दीपिका पादुकोण ने एक सार्वजनिक रोस्ट शो में भाग लिया था। जिसके बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं। दरसअल, इस शो के बाद सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई अन्य लोकप्रिय सितारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, क्योंकि उन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि दीपिका इस शो का हिस्सा भी नहीं थीं और वह महज एक दर्शक थीं।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन, करीना कपूर खान अपने काम और फैमिली को बेहद ही बेहतरीन तरीके से बैलेंस करती हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी केयर सीक्रेट्स और व्यक्तिगत अनुभवों को एक किताब, द प्रेग्नेंसी बाइबल में लिखा था। उन्होंने इसे अपने बड़े बच्चे, तैमूर के जन्मदिन 2020 पर लॉन्च किया था। हालांकि, अगस्त 2022 में, एक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी द्वारा एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि करीना ने अपनी किताब में बाइबल शब्द का इस्तेमाल कर कथित तौर पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
इसे भी पढ़ें:Birthday Special: जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स
संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन जब उन्होंने फिल्म पद्मावत बनाई, तब उन्हें लोगों की नाराजगी का बहुत अधिक सामना करना पड़ा। फिल्म की रिलीज से पहले बहुत अधिक बवाल मचा था। संजय के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और फिल्म में एक भी आपत्तिजनक दृश्य नहीं मिलने पर उच्च न्यायालय द्वारा शिकायत को खारिज कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें:लव स्टोरी: यह है वह लड़की जिसे पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे विक्की कौशल
विक्की कौशल
इंदौर के एक निवासी ने अभिनेता विक्की कौशल के खिलाफ जनवरी 2022 में शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, विक्की सारा अली खान के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे थे और उसी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। एक तस्वीर में विक्की बाइक चलाते नजर आ रहे हैं जबकि सारा पीछे बैठी हैं। इंदौर निवासी ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि विक्की जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसकी नंबर प्लेट उसी की थी। बाद में पता चला कि वह एक बोल्ट के कारण नंबर 1 और 4 के बीच कन्फ्यूज़ हो गया था।
विद्या बालन
View this post on Instagram
साल 2011 में विद्या बालन को फिल्म द डर्टी पिक्चर में अपनी बोल्ड और निडर भूमिका के लिए काफी सराहा गया था। उन्हें नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी के साथ उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा मिली। वहीं दूसरी ओर, विद्या के खिलाफ फिल्म में उनकी अश्लील भूमिका के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद विद्या को लीगल फाइट लड़नी पड़ी थी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों