बिग बॉस 16 दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस बार इस शो में फिल्म निर्माता साजिद खान भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। कई लोग उन्हें इस शो में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। बता दे कि साजिद खान पर एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने #MeToo का आरोप लगा चुकी हैं।
बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं साजिद खान
टीवी का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस शो की लोकप्रियता काफी ज्यादा अधिक है। दर्शक इस शो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अभी तक बिग बॉस 16 में 14 कंटेस्टेंट्स दाखिल हुए हैं, इन कंटेस्टेंट की लिस्ट में साजिद खान भी है। साजिद खान के आने के बाद से ही दर्शक उन्हें इस शो में बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं।
कई एक्ट्रेस ने लगाया है MeToo का आरोप
बता दे साजिद खान कई बार विवादों में पहले भी फंस चुके हैं। जिसके कारण भी दर्शक उन्हें इस शो में नहीं पसंद कर रहे हैं। उन पर र्सिफ एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि मॉडल और पत्रकार तक #MeToo का आरोप लगाया है। इन सबको देखते हुए ही दर्शकों को ऐसा लगता है कि उन्हें शो से बाहर कर देना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 16: जानें साजिद खान का जेल से लेकर हिट फिल्में देने तक का सफर
साजिद खान पर खुद की असिस्टेंट ने लगाया था आरोप
साजिद खान पर कई लड़कियों ने बदसलूकी तथा गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है। सबसे पहले साजिद खान पर उनकी ही पूर्व असिस्टेंट सलोनी चोपड़ा ने आरोप लगाया था। इसके बाद पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने साजिद खान पर आरोप लगाया था कि साल 2000 में डायरेक्टर ने उनके साथ इंटरव्यू के दौरान न केवल अश्लील बातें की थी बल्कि बदतमीजी भी की थी।
किन- किन एक्ट्रेस ने लगाया था आरोप
वहीं बात एक्ट्रेस की करे तो मॉडल डिंपल पॉल, एक्ट्रेस आहना कुमरा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा, दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान और एक्ट्रेस सिमरन सूरी का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। सभी ने साजिद खान पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था।
इसे जरूर पढ़ें- इन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है साजिद खान का नाम
जानें क्या है MeToo Movement?
आपको बता दे कि मीटू एक आंदोलन है इस आंदोलन की शुरुआत अमेरिकी एक्टिविस्ट ने किया था। इस आंदोलन के तहत महिलाओं के खिलाफ हो रहे बुरे बर्ताव पर आवाज उठाने के लिए ही इस कैंपेन की शुरुआत की गई थी। इसके तहत साजिद खान पर कई एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Pic Credit: Sajid Khan Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।