herzindagi
sajid khan alleged girlfriend

इन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है साजिद खान का नाम

साजिद खान की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय रही हैं। उनका कई हसीनाओं के साथ रिश्ता जोड़ा जा चुका है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-19, 19:33 IST

साजिद खान और कॉन्ट्रोवर्शी का एक-दूसरे से गहरा नाता है। ऐसा कहा जा सकता है जहां साजिद वहां विवाद। साजिद की प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। खासतौर पर उनकी लव स्टोरी। साजिद खान का कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो चुकी है। यह सब बातें मनगढ़ंत नहीं है, बिल्कुल सच है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनका कथित तौर पर साजिद के साथ नाम जोड़ा गया है।

तमन्ना भाटिया

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

साजिद खान का नाम तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ चुका है। यह बात तब की है जब साजिद हिम्मतवाला बना रहे थे। इसमें उनकी हीरोइन तमन्ना थीं। हालांकि, तमन्ना ने इस बात से इंकार कर उन्हें भाई का टैग दिया था। लेकिन लोगों को हैरानी तब हुई जब उन्होंने साजिद खान पर लगे #MeToo के आरोपों के बावजूद उनको सपोर्ट किया और बताया कि साजिद ने उनके साथ कभी भी गलत तरीके से व्यवहार नहीं किया।

ईशा गुप्ता

View this post on Instagram

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

इस लिस्ट में ईशा गुप्ता का नाम भी शामिल है। कथित तौर पर कहा गया था कि उनके बीच नजदीकियां फिल्म हमशकल्स के दौरान बढ़ीं। यही नहीं वह एक-साथ भी रहते थे। हालांकि, ईशा गुप्ता ने इस बात को नकार दिया था और अपनी तरफ से कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि में पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति को डेट कर रही हूं।

इसे भी पढ़ें:गौहर-जैद ने शादी का किया ऐलान, इंस्टा पर कुछ यूं करते आये हैं प्यार का इजहार

गौहर खान

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

साजिद गौहर खान को भी डेट कर चुके हैं। लेकिन रिश्ता केवल डेटिंग तक का नहीं था बल्कि दोनों ने साल 2003 में सगाई भी कर ली थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह सगाई टूट गई। आपको शायद यह सुनकर हैरानी हो लेकिन यह सच है।

अपने रिश्ते पर एक इंटरव्यू के दौरान साजिद ने कहा था कि हम दोनों ने एक साथ 1 साल बिताया। वह बेहद प्यारी लड़की है। मैं पब्लिक में ऐसे नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन दुनिया इस बारे में जानती है।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: जानें साजिद खान का जेल से लेकर हिट फिल्में देने तक का सफर

जैकलीन फर्नांडिस

sajid khan rumours girlfriendsजैकलीन फर्नांडिस और साजिद के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। यह रिश्ता हाउसफुल 2 मूवी से शुरू हुआ था। इस फिल्म में जैकलीन लीड रोल में थी और फिल्म के डायरेक्टर थे साजिद खान। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। करीब 2 साल बाद यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, दोनों ने ही इस रिश्ते के खत्म होने पर अलग-अलग बातें कहीं। जैकलीन ने कहा कि साजिद उनके प्रति बेहद पजेजिव थे। वहीं साजिद ने बताया कि जैकलीन उन्हें काफी परेशान करती थीं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।