हमारे देश में हर पर्व को विधि- विधान के साथ पूजा को संपन्न करके मनाया जाता है। रक्षा बंधन की तरह ही भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन भाई और बहन साथ में भाई दूज की कथा को सुनते हैं।
इसके बाद बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर भगवान यम से अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्यों भाई दूज के दिन भाईयों के माथे पर टीका लगाया जाता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों भाई दूज के दिन भाईयों को टीका लगाया जाता है।
कैसे मनाते हैं भाई दूज?
आपको बता दें कि भाई दूज का त्योहार मनाने से पहले भाई और बहन स्नान करके फिर तैयार होकर भाई दूज मनाने के लिए एक चौकी पर बैठते हैं। टीका लगाने से पूर्व भाई दूज की कथा को भाई और बहन ध्यान से सुनते हैं। इसके बाद बहन अपने को रोली और अक्षत का टीका लगाती हैं और देवता यम से अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहन को शगुन या गिफ्ट देता है।
इसे जरूर पढ़ें- Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर इन दो स्वादिष्ट मिठाइयों से अपने भाई को करें खुश
टीका लगाने का क्या महत्व है?
हिंदू धर्म की पौराणिक कथा के अनुसार देव यम और देवी यमुना भाई-बहन थे। एक बार देवी यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर भोजन का आग्रह किया लेकिन सालों तक यम अपनी बहन के घर नहीं गए थे। फिर जब कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को देवता यम अपनी बहन यमुना के घर पर मिलने गए और भोजन भी ग्रहण किया।
अपने भाई यम को देखकर यमुना बहुत खुश हुई और अपने भाई का सेवा और सत्कार किया। तब देव यम अपनी बहन का ऐसा प्रेम देखकर बहुत प्रसन्न हुए और यमुना से एक वरदान को मांगने के लिए कहा।(Karwa Chauth 2022: वास्तु अनुसार करें करवा चौथ की पूजा, पति को मिलेगी करियर में सफलता)
इसके बाद यमुना ने अपने भाई यम से कहा कि 'हर वर्ष इसी तिथि पर आप मेरे घर आना और इस दिन जो भी बहन अपने भाई को टीका लगाकर कामना करेंगी उनकी कामना को आप पूर्ण जरूर करना'।
इसके बाद देव यम ने अपनी बहन की यह इच्छा पूर्ण कर दी थी। इसलिए आज भी बहनें भाई दूज वाले दिन अपने भाई के साथ पूजा करके उन्हें टीका लगाती हैं।
\इसे जरूर पढ़ें- Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
ऐसा माना जाता है कि टीका करने से भाई को कभी यम का भय नहीं होगा और हमेशा भाई-बहन का जीवन सुख और समृद्धि से भरा रहेगा।
तो यह थी जानकारी भाई दूज से जुड़ी हुई।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- herzindagi/freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।