Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर इन दो स्वादिष्ट मिठाइयों से अपने भाई को करें खुश

अगर आपके भाई को भी मीठा बहुत पसंद है तो अपने हाथों से इन मिठाइयों को बनाएं और करें अपने भाई का मुंह मीठा।
Updated:- 2022-10-27, 10:10 IST
Bhai Dooj special sweet

भाई- बहन के प्रेम का त्योहार है भाई दूज। वैसे तो भाई दूज के दिन भाई बहनों को तोहफे देते हैं लेकिन इस भाई दूज आप अपने भाई को उनकी पसंदीदा चीज़ से खुश कर दीजिए। मीठा हर किसी को पसंद होता है जाहिर है आपके भाई को भी होगा। इसलिए आज भाई दूज के मौके पर घर में ही बनाएं अपने भाई के लिए स्वादिष्ट मिठाई और कर दीजिये उसे खुश।

नारियल की बर्फी

nariyal ki barfi

नारियल की बर्फी जो बनाने में तो आसान होती ही है साथ ही स्वाद में लाजवाब भी होती है। बस थोड़ी सी मेहनत और त्योहारों में घर की बन मिठाई तैयार।

सामग्री

  • नारियल का बुरा- 2 कटोरी
  • चीनी का बुरा- 1 कटोरी
  • दूध- 1 लीटर
  • घी- 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें घी डाल दें।
  • घी के गर्म होने पर उसमें नारियल का बुरा(नारियल की 3 लाजवाब रेसिपीज करें ट्राई) डाल दें और अच्छे से भून लें।
  • जब बुरा अच्छे से भून जाए तो उसमें दूध, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से पका लें।
  • अच्छे से पक जाने के बाद ध्यान दे कि बर्फी का बैटर न ज्यादा गिला हो और न ही ज्यादा गढ़ा।
  • अब इसे थाली जैसे एक कंटेनर में फैला कर डाल दें।
  • अब इसे फ्रिज में डाल दें और हार्ड होने दें।
  • जब बर्फी थोड़ी हार्ड हो जाए तो इसे फ्रिज से निकल दें और स्क्वायर या डायमंड की शेप में काट लें।
  • अब बर्फी को अलग अलग कर दें और भाई दूज में अपने भाई का मुंह मीठा करें।

इसे जरूर पढ़ें-दिवाली के मौके पर बनाएं ये 3 स्वादिष्ट खीर, जानें रेसिपीज

सेब की रबड़ी

apple rabdi

नार्मल रबड़ी तो आपने खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं सब से बनी रबड़ी की रेसिपी। जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है।

सामग्री

  • सेब का पल्प- 2 कटोरी
  • चीनी- 1 कटोरी
  • दूध- 1 लीटर
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें घी गर्म करने के वाद दूध द दें।
  • दूध को 20-25 मिनट तक पकाएं। जब तक दूध गढ़ा न हो जाए उसे हर 10 मिनट में हिलाते रहें।
  • याद रहे कि सेब को इस्तेमाल करने से पहले ही कद्दूकस करें क्योंकि समय से पहले सेब के पल्प को रखने से वह भूरा हो जाता है।
  • अब सेब के पल्प, चीनी और इलायची पाउडर (घर पर बनाएं इलायची पाउडर)को दूध में डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से पकने दें और गढ़ा होने दें।
  • जब यह बन कर तैयार हो जाये तो ठंडा कर के इसे अपने भाई-बहनों को परोसे।

इसे जरूर पढ़ें-बाजार जैसी गाढ़ी रबड़ी घर में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं, आसान रेसिपी जानें

हम इसी तरह की मजेदार रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।