हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस पृथ्वी की रचना से पहले ही देवी-देवताओं ने यह विचार किया था कि जो भी मनुष्य इस पृथ्वी पर जन्म लेगा उसकी मृत्यु होना निश्चित है। यही नहीं कई देवी-देवताओं को भी अपने युग के खत्म होने पर पृथ्वी को छोड़ना पड़ा था।
जैसे भगवान कृष्ण, भगवान राम और देवी सती आदि भी कई देवी- देवताओं ने एक निश्चित समय पर पृथ्वी पर जन्म लिया था और फिर कुछ समय बाद उन्हें पृथ्वी को छोड़कर वापस स्वर्ग लोक जाना पड़ा था। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य का जन्म होते ही उनकी मृत्यु कब होगी इसके बारे में जन्म के समय ही तय हो जाता है।
आपको बता दें कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त ही यह तय करते हैं कि किस मनुष्य को कब जन्म लेना है और कब उस मनुष्य की मृत्यु हुई थी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे भगवान चित्रगुप्त जी का जन्म हुआ था।
कब हुआ था भगवान चित्रगुप्त जी का जन्म?
आपको बता दें कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी। तब पृथ्वी पर उन्होंने कई सारे पशु-पक्षी, असुर, मनुष्य आदि को उत्पन्न किया था। इसके साथ ही उन्होंने यमराज जी की उत्पत्ति भी करी थी। आपको बता दें कि यमराज जी को धर्मराज भी कहा जाता है।
जब यमराज जी को यह पता चला कि सृष्टि के लोगों के लिए उनका जन्म हुआ है तब उन्होंने ब्रह्मा जी से इसके लिए सहायता मांगी। तब ब्रह्मा जी ने कठोर तपस्या की और इस तप से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति हुई थी।
भगवान चित्रगुप्त जी का जन्म ब्रह्मा जी के तप की वजह से हुआ था इसलिए उन्हें भगवान ब्रह्मा जी का एक अंश माना जाता है। आपको बता दें कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा को कई लोग भाई दूज वाले दिन करते हैं क्योंकि भाई दूज पर भगवान यमराज और यमुना जी की पूजा भी करी जाती है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
इसे भी पढ़ें:Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
क्या है चित्रगुप्त भगवान की पूजा का महत्व?
आपको बता दें कि भाई दूज पर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि कई व्यवसाय से जुड़े हुए लोग चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। इस दिन कई लोग अपने नए व्यवसाय को भी आरंभ करते हैं।
मान्यताओं के अनुसार कई कारोबारी इस दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा करने के बाद अपने कारोबार के कागज उनके चरणों में रखते हैं। भगवान चित्रगुप्त की पूजा से व्यापार में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ घर में सुख शांति बनी रहती है।
तो यह थी भगवान चित्रगुप्त जी के बारे में जानकारी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: facebook/amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों