Bhai Dooj 2022: इस दिन क्यों करना चाहिए यमुना नदी में स्नान? जानिए महत्व

Bhai Dooj 2022: भारत में मनाए जाने वाले कुछ त्योहार भाई-बहन के नाम होते हैं। भाई दूज भी ऐसे ही त्योहारों में से एक है। इस पर्व पर बहन भाई को तिलक लगाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
इस दिन बहन-भाई के लिए यमुना में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि बहुत से लोग इसके पीछे की वजह नहीं जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
क्यों किया जाता है यमुना में स्नान

- भाई दूज के दिन यमुना में स्नान करना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य की पत्नी संज्ञा के 2 बच्चे थे। 1 बेटा और 1 बेटी। पुत्र का नाम यम था और बेटी का नाम यमुना। संज्ञा अपने पति सूर्य की तेज किरणों को सहन नहीं कर पाती थी और इसी वजह से वो उत्तरी ध्रुव में छाया बनकर रहने लग गई थी। कहा जाता है कि इसी के बाद ताप्ती नदी और शनि ने भी जन्म लिया था।
- संज्ञा के उत्तरी ध्रुव में रहने के बाद से यम और यमुना का आपस में व्यवहार बदलने लग गया था। इसी को देखते हुए यम ने अपनी नगरी बसाई थी जिसका नाम यमपुरी था। कुछ साल बाद यम को अपनी बहन यमुना की याद सताने लगी। यम ने दूतों को अपनी बहन खोजने के लिए भी भेजा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
इसे भी पढ़ेंः Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
ऐसे मिले थे यमुना और यम
इसके बाद यम शांत नहीं बैठे और उन्होंने अपनी बहन तो खोजना शुरू किया। वह अपनी बहन को खोजते-खोजते गोलोक गए और यहीं उनको अपनी बहन मिली। अपने भाई से मिल यमुना बहुत खुश हुई। उन्होंने भाई के लिए अपना प्यार जताते हुए भोजन बनाया जिसे खाकर यम बहुत खुश हुए। यम ने खुशी-खुशी में अपनी बहन से कहा कि वो कोई वरदान मांगे। (भारत की पवित्र नदी यमुना के बारे में कितना जानते हैं आप)
यमुना ने मांगा ये वरदान

यमुना ने अपने भाई से वरदान मांगते हुए कहा कि इस दिन हर कोई मेरे जल में स्नान करे। यह सुन यम बहुत चिंतित हो गए जिसके बाद यमुना ने बोला कि इस दिन हर भाई बहन के घर भोजन करे और यमुना में नहाए। यह सुन यम ने अपनी बहन यमुना को वरदान दे दिया। इसी दिन को हर साल हम भाई दूज के रूप में मनाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः October Festival List: जानें इस माह के त्योहार और उनके शुभ मुहूर्त
यमुना में नहाना होता है बहुत शुभ
इस पौराणिक कथा के मुताबिक भाई दूज के दिन हर बहन भाई को यमुना में हाथ पकड़कर नहाना चाहिए। इससे दोनों हमेशा के लिए सुखी रहते हैं और सारी परेशानियां दूर भाग जाती हैं। यही कारण है कि भाई दूज के दिन भाई बहन के घर जाकर तिलक लगाता है।
भारत में ढेर सारे लोग भाई दूज मनाते हैं लेकिन इसके पीछे का कारण बहुत कम लोगों को मालूम है। आपको यह दिलचस्प कहानी कैसी लगी यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।