herzindagi
bhagwani devi dagar wins  gold medals in poland

Bhagwani Devi Dagar ने 95 साल की उम्र में पोलैंड में जीते 3 गोल्ड मेडल

<strong>World Masters Athletics Indoor Championships:</strong>&nbsp;Bhagwani Devi Dagar ने 95 साल की उम्र में भारत के लिए 3 गोल्ड मेडल जीत भारत का परचम लहराया है। आइए जानते हैं उनके बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-01, 14:33 IST

World Masters Athletics Indoor Championships: भारत की स्प्रिंटर दादी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने यह मेडल पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप 2023 में हासिल किए हैं। इस जीत के बाद से देश-विदेश से भगवानी देवी को बधाइयां मिल रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने किन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते हैं।

स्प्रिंटर दादी ने जीते 3 गोल्ड मेडल

  • भगवानी देवी डागर ने पोलैंड में चल रही प्रतियोगिताओं में 60 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में 3 स्वर्ण पदक जीते हैं। 95 साल की उम्र में इस जीत को हासिल कर उन्होंने नया मुकाम हासिल कर लिया है।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हे बधाई देते हुए लिखा, "किसी भी उम्र में तीन गोल्ड मेडल जीतना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन 95 साल की उम्र में यह कर दिखाना किसी करिश्मे से कम नहीं। मैं भगवानी देवी को उनकी इस यादगार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई देता हूं। आपकी स्पीरिट वाकई बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें अपने इन बुजुर्गों पर बहुत गर्व है।"

इसे भी पढ़ेंः ये हैं दुनिया की सबसे छोटी योग गुरु, जानें इनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी

2022 में भी जीते थे 3 मेडल

बता दें कि साल 2022 में फिनलैंड में आयोजित हुई वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप में भी स्प्रिंटंर दादी ने भारत के लिए 3 मेडल जीते थे। 94 साल की उम्र में 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए उनकी जमकर सराहना हुई थी। उनका यह वीडियो 2022 मेंसोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ेंःहफ्ते में दो दिन पढ़ाई करके यूपीएससी किया क्रैक, आप भी लीजिए IRS ऑफिसर देवयानी सिंह से इंस्पिरेशन

स्प्रिंटर दादी हैं रियल स्टार

View this post on Instagram

A post shared by Athlete Bhagwani Devi Dagar (@bhagwanidevi_official)

स्प्रिंटर दादी ने साफ कर दिया है कि कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको सिर्फ मेहनत और जज्बे की जरूरत होती है। उनके जज्बे को दिखाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से छाया हुआ है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter/Ani

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।