herzindagi
Reuse old mats at home

DIY Hack: फटी हुई चटाई को फेंके नहीं, घर में काम आने वाली चीजों को ऐसे करें तैयार

अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादा इस्तेमाल करने के बाद चटाई कुछ जगह से फटने लगती है। ऐसे में हम या तो इसे स्टोर रूम में रख देते हैं या फेंक देते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से आप इसे रीयूज करें।
Editorial
Updated:- 2024-05-05, 12:00 IST

घर को सुंदर दिखाने के लिए अक्सर हम बाजार से जाकर अच्छी और नए डिजाइन की चीजें लेकर आते हैं और पुरानी चीजों को स्टोर में डाल देते हैं। कुछ समय बाद उन्हें कबाड़ में बेच देते हैं। चटाई के साथ अक्सर ऐसा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि इसके कोने खराब होने की वजह से यह दोबारा इस्तेमाल में नहीं आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। इसे आप घर के सामान की जरूरी चीजों के रूप में कर सकती हैं। इससे आपको बाजार में ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर रखी पुरानी चटाई का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चटाई से बनाएं प्लांट पॉट कवर 

Plant Pot Cover

कई बार ऐसा होता है कि हमारे गमले के रंग खराब होने लगता है या वो पुराने से दिखने के लिए ऐसे में इन्हें नया टच देने के लिए आप घर पर रखी पुरानी चटाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप इसका कवर तैयार कर सकती हैं। 

इस तरह बनाएं प्लांट कवर

  • इसके लिए पहले आपको एक प्लेट की मदद से चटाई को गोलाकार में काटना है। 
  • अब इसके साइड हिस्से को लंबे में काटकर अलग रखना है। 
  • फिर ग्लू की मदद से इन सभी हिस्सो को जोड़कर एक डलिया सी तैयार करें।
  • इसके बाद अगर आपके बाद कोई बेकार कपड़ा या लेस रखी है, तो उससे इसके कॉर्नर को अच्छे से सिलकर तैयार करें। 
  • इस तरीके से आपके प्लांट का कवर तैयार हो जाएगा। इसमें आप टेस्ल लगाकर इसे और फैंसी बना सकती हैं।

चटाई से बनाएं आसन 

Chatai asan

  • कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो आसन पर खाना-खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पसंद करते हैं, तो इसे बाजार से खरीदने की बजाए घर पर पुरानी चटाई से तैयार करें। इसमें आपको कोई पैसा खर्च नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: कंबल और रजाई को गंदा होने से बचाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं कवर

इस तरह बनाएं आसन

  • इसे बनाने के लिए पहले आपको पुरानी चटाई को स्क्वेयर शेप में कट करना है।
  • इसके बाद जो हिस्सा खराब है उसकी कटिंग करें। 
  • आप चाहें तो गोलाकार में भी इसे काट सकती हैं।
  • अब घर पर रखी पुरानी साड़ी की लेस या कोई मोटा कपड़ा लें और पाइपिन की तरह से इसकी सिलाई चारों कोनों पर करें।
  • आप चाहें तो कोने को फैंसी टच देने के लिए इसमें कपड़े से बने टेस्ल लगा सकते हैं। 
  • इस तरीके से आपकी चटाई रीयूज हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

  • चटाई को फोल्ड करके धागे से बांधकर सही जगह रखें। 
  • चटाई को कभी भी सीलन वाली जगह पर न रखें। वरना वो जल्दी खराब हो जाएगी।
  • चटाई को हमेशा झाड़कर फोल्ड करें, ताकि कोई गंदगी न रहे। 
  • जिस जगह पर आपको चटाई डालनी है उसके साइज के हिसाब से खरीदें, ताकि फोल्ड न करनी पड़े। इससे भी चटाई खराब होने लगती है।
  • इस बार घर पर रखी पुरानी चटाई को फेंकने की बजाए इसे दोबारा इस्तेमाल करें। इससे आपको बाजार से जाकर चीजों को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके पैसे कम खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें: Reuse Hacks: नमक के खाली पैकेट को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon/ Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।