herzindagi
blanket cover

कंबल और रजाई को गंदा होने से बचाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं कवर

कंबल और रजाई को गंदा होने से बचाने के लिए आप घर पर ही कवर बना सकते हैं। जानिए कैसे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-10, 17:00 IST

कंबल और रजाई को साफ रखने के लिए हम बहुत से तरीकों की मदद लेते हैं। हालांकि इसके बाद भी बहुत बार कंबल से अजीब सी बदबू आने लग जाती है। सर्दियों में ज्यादातर लोग बेड पर बैठकर खाना शुरू कर देते हैं जिस वजह से बहुत बार कंबल और रजाई पर भी खाने के दाग लग जाते हैं।

इन दागों को साफ करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप दाग लगने से ही अपने कंबल को बचा लें। यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपको कंबल और रजाई का कवर बनाना सिखाएंगे।

कवर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

  • कपड़ा
  • कैंची
  • सुई और धागा
  • सिलाई मशीन (जरूरी नहीं है)

इसे भी पढ़ेंः Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई

ऐसे बनाएं कवर

blanket cover making tips

कंबल या रजाई का कवर को बनाने के लिए आपको सबसे पहले कपड़ा लेना है। कपड़े का साइज आपके कंबल पर निर्भर करता है। अब आप एक ईंच टेप की मदद से कंबल की लंबाई और चौडाई माप लें। ऐसा करने पर आपको जो भी माप मिलेगा उससे दोगुना ज्यादा बड़ा कपड़ा लें। (बिना धोए भारी-भरकम कंबल को ऐसे करें साफ)

मान लें अगर आपकी कंबल की लंबाई 5 मीटर है तो आप कम से कम 11 मीटर कपड़ा लें। ठीक इसी तरह चौड़ाई का भी माप लें। हम दोगुना कपड़ा इसलिए ले रहे हैं क्योंकि कपड़ा कवर बनने के बाद डबल हो जाता है। अब आपको कपड़े की शेप देते हुए उसे तीन तरफ से बंद करने के लिए सिलाई करनी है।

सिलाई करने के बाद आपका कवर तैयार हो जाएगा। अब आपको कवर के अंदर कंबल डालना है। इसके बाद आप कवर को ऊपर से भी बंद कर दें। आपका कवर तैयार है।

इसे भी पढ़ेंःहैवी ब्लैंकेट को घर पर धोने का तरीका, आप भी जानें

यह विडियो भी देखें

कैसे हो कपड़ा

कंबल और रजाई के कवर का कपड़ा बहुत मुलायम होना चाहिए। अगर कपड़ा चुभने वाला होगा तो आपको सोते वक्त दिक्कत होगी। वहीं कपड़े पर भी किसी तरह के स्टोन्स आदि का इस्तेमाल नहीं किया गया होना चाहिए। प्रिंटेड कपड़ा रजाई या कंबल के कवर के लिए बेस्ट माना जाता है। (चादर पर लगे जिद्दी दाग हटाने के हैक्स)

यूं तो मार्केट में आपको कंबल के लिए कई तरह के कवर मिल जाएंगे लेकिन घऱ पर बनाने पर आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको कवर बनाने का तरीका कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Etsy

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।