Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    इस गमले में लगाएं एलोवेरा का पौधा, हर मौसम में होगी अच्छी ग्रोथ

    अगर आप चाहते हैं कि एलोवेरा पौधा कभी खराब नहीं हो और हर मौसम में अच्छी ग्रोथ हो तो फिर आपको सही गमले को सेलेक्ट करना बहुत ज़रूरी है।  
    author-profile
    Updated at - 2023-01-27,18:00 IST
    Next
    Article
    best pots to grow aloe vera plant

    भारतीय लोग किचन गार्डन में ऐसे प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं जो खूबसूरत भी लगे और किसी न किसी रूप में सेहत और ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल हो सकें। हजारों प्लांट्स में से एलोवेरा भी एक ऐसा प्लांट है जिसे लगभग हर कोई किचन गार्डन में लगाना पसंद करते हैं। 

    लेकिन कई लोग एलोवेरा का प्लांट्स किचन गार्डन में तो लगाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पौधा मर भी जाता है। कई बार खाद या पानी नहीं डालने से तो कई बार गलत गमले में पौधा लगाने की वजह से भी मर जाता है। ऐसे में पौधे की ग्रोथ के लिए सही गमले का चुनाव करना भी बहुत ज़रूरी हो जाता है।

    इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से एलोवेरा पौधे के लिए सही गमले को सेलेक्ट कर सकते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी। आइए जानते हैं।

    एलोवेरा पौधे के लिए सही गमला कैसे चुनें?

    • कहा जाता है कि अगर किसी भी पौधे की ग्रोथ अच्छी चाहते हैं तो गमला चुनते मसय 3-4 बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होती है। जैसे-
    • गमले में ड्रेनेज का सिस्टम सही है होना चाहिए। 
    • गमले में इतनी जगह होनी चाहिए कि समय पर जब पौधा बढ़े तो उसे जगह मिल सकें।
    • गमले का साइज़ के अलावा क्वालिटी पर भी ध्यान देने की ज़रूरत होती है।

    एलोवेरा पौधा लगाने के लिए सही गमला क्या है?

    What Pot Is Best For Aloe Vera Plant

    आजकल मार्केट में एक नहीं बल्कि कई क्वालिटी के गमले आते हैं। किचन गार्डन में पौधा लगाने के लिए कई लोग प्लास्टिक के गमले, मिट्टी के गमले, सिरेमिक के गमले, सीमेंट वाले गमले आदि टाइप के गमले इस्तेमाल करते हैं।

    लेकिन, कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी का गमला इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के गमले में पौधे की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है और पौधा जल्दी मरता भी नहीं है। मिट्टी के गमले में ड्रेनेज का भी सिस्टम होना बहुत ज़रूरी है। मिट्टी के गमले में पौधा लगाने से पौधा हवा को अच्छे से अवशोषित करता है।

    क्या प्लास्टिक का गमला सही होता है?

    know What Pot Is Best For Aloe Vera Plant

    प्लास्टिक का गमला कई पौधों के लिए सही हो सकता है, पर एलोवेरा पौधे के लिए सही नहीं होता है। प्लास्टिक के गमले में एलोवेरा पौधे की ग्रोथ अच्छे से नहीं हो पाती है। कहा जाता है कि तेज धूप की वजह से ओवरवाटरिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे एलोवेरा का प्लांट कभी भी ख़राब हो सकता है। (बिना बीज के भी उगा सकते हैं ये प्लांट्स)

    क्या एलोवेरा पौधे के लिए ग्रो बैग सही होता है?

    एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए कई लोग बेस्ट गमला मानते हैं। कहा जाता है कि इस टाइप के गमले को बनाने के लिए कपड़े आदि यूनिक मटेरियल का इस्तेमाल होता है। इससे पौधे की ग्रोथ पर कोई भी असर नहीं पड़ता है।

    फैब्रिक ग्रो बैग वजन में हल्का होता है। यह अन्य गमले के मुकाबले तेजी से हवा को अवशोषित करता है। इसमें ड्रेनेज का भी सिस्टम होता है। इससे पौधे की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है साथ में जल्दी से मरते नहीं हैं।

    इसे भी पढ़ें: गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका


    गमले का साइज़ क्या होना चाहिए?

    How to Choose the Right Pot for your Aloe Vera

    किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ की तरह अलोवेरा पौधे की ग्रोथ के लिए गमले का साइज़ भी बहुत मायने रखता है। एलोवेरा पौधा की जड़ और पत्ते समय-समय पर बढ़ते रहते हैं ऐसे साइज़ का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है।

    कई लोगों का मानना है कि एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए लगभग 9 गैलन यानी लगभग 10 इंच लम्बाई और चौड़ाई अवल गमला या ग्रो बैग इस्तेमाल करना चाहिए। सके लिए 10x10 साइज़ का गमला इस्तेमाल कर सकते हैं।  

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit:(@sutterstocks)

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi