कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं

हम और आप किचन गार्डन में ऐसे कई पौधों को लगाने की कोशिश करते हैं जिनके फल-फूल या पत्ते भी सेहत के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकें। जैसे-एलोवेरा, नीम पुदीना, पत्थरचट्टा आदि पौधों को सेहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी औषधीय पौधों के फल-फूल या पत्तों को सेवन करने की सलाह देते हैं।
एक ऐसा ही पौधा है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके सेवन से कफ, बुखार आदि की समस्या आसानी से दूर हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'बोरेज हर्बल प्लांट' के बारे में।
इस लेख में हम आपको कुछ गार्डनिंग हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से बोरेज का पौधा किचन गार्डन में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बोरेज का पौधा लगाने के लिए सामग्री (Borage Plant)

- खाद
- बीज
- गमला (मिट्टी का)
- पानी
इसे भी पढ़ें: टेरेस गार्डन के लिए मिट्टी और खाद कैसा होना चाहिए? जानें
बोरेज पौधे का बीज कैसा होना चाहिए?
यह हम सभी जानते हैं कि किसी भी नॉर्मल प्लांट या फिर औषधीय पौधा को किचन गार्डन में लगाना होता है तो बीज सही होना चाहिए। अगर बीज सही नहीं तो हम और आप कितना भी मेहनत कर लें पौधा की ग्रोथ कभी भी अच्छी नहीं होगी। ऐसे में बोरेज का पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है।
बोरेज हर्ब का बीज या फिर पौधा खरीदने के लिए इधर-उधर जाने से अच्छा है कि आप बीज भंडार की दुकान पर पहुंचें। नर्सरी से भी पौधे पौधे को खरीद सकते हैं। इन दोनों स्थानों पर अच्छे किस्म के बीज मिल जाते हैं।
बोरेज पौधे का बीज लगाने से पहले करें ये काम

- बोरेज का पौधा लगाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बीज लगाने से पहले आपको कुछ विशेष बातों को फॉलो और ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- सबसे पहले जिस मिट्टी को आप गमले में डालने वाले हैं उसे फोड़कर एक-दो दिन के लिए धूप में रख दें। इससे मिट्टी में मौजूद कीड़े भाग जाते हैं और जंगली घास भी मर जाते हैं।
- अगले दिन मिट्टी में 1-2 कप खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालकर बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद बीज को 1-2 इंच गहरा बदकार मिट्टी को बराबर कर लें।
इसे भी पढ़ें: गार्डन में 8 तरह की मिर्च का पौधा लगाएं, मार्केट से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
- मिट्टी बराबर करने के बाद 1-2 माप पानी ज़रूर डालें और गमले को छांव में रख दें।
- नोट: खाद के रूप में आप जैविक खादका ही उपयोग करें। आप वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केमिकल खाद के इस्तेमाल से पौधे को नुकसान हो सकता है।
- नोट: अगर बोरेज का बीज पौधे के रूप में है तो पौधे को गमले में डालें और साइड-साइड मिट्टी को डालकर बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद एक-दो मग पानी ज़रूर डालें।
बोरेज का बीज लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

- जिस तरह बोरेज हर्ब का पौधा लगाने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो करने की थी ठीक उसी तरह बीज लगाने के बाद भी आपको कुछ टिप्स को फॉलो करने की ज़रूरत है। जैसे-
- जब तक बोरेज का बीज (Borage Plant) लगभग 3-4 इंच बड़ा नहीं होता है तब तक बीज/पौधे को तेज धूप से दूर रखने की कोशिश करें।
- पौधे की ग्रोथ अच्छी हो इसके लिए समय-समय पर खाद और पानी डालते रहे।
- पौधे को किसी भी कीड़े से दूर रखने के लिए नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। इसके लिए आप बेकिंग सोडा, नींबू का रस आदि से स्प्रे बना सकते हैं।
- लगभग 4-5 महीने के बाद पौधे में फल और फूल खिलने लगते हैं।
- नोट: बोरेज पौधे को सेहत के लिए इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से ज़रूर विचार-विमर्श करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit(@rhs.org,hespruce)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।