मोगरे के पौधे के लिए संजीवनी है ये होममेड खाद, हफ्ते भर में दिखेगा असर

अगर आपके मोगरे के पौधे की रंगत बदल रही है और इसमें आजकल फूल भी खिलने बंद हो गए हैं, तो आप इसके प्लांट में ये होममेड खाद डाल सकती हैं।
Updated:- 2024-04-17, 14:03 IST
image

मोगरे का पौधा बगीचे या बालकनी की सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। पर, मौसम के साथ सही देखभाल न हो पाने के कारण कई बार ये पौधे मुरझाने लगते हैं। इसमें फूल खिलने भी लगभग बंद ही हो जाते हैं। हालांकि, ऐसा उचित पोषक तत्वों के न मिलने के कारण भी हो सकता है। ऐसे में, अगर आप मोगरे के पौधे में उचित खाद डालेंगे तो ये पौधे की स्थिति को बेहतर कर सकता है। खासकर आप यदि घर का बना केमिकल फ्री फर्टिलाइजर मोगरे के पौधे के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप खीरे के छिलके से भी घर पर ही खाद तैयार कर सकती हैं। यह तरीका एकदम आसान और बेहद प्रभावी भी हो सकता है। तो चलिए खीरे के छिलके से खाद तैयार करने की विधि और यूज करने का तरीका के बारे में जान लेते हैं।

खीरे के छिलके से कैसे बनाएं खाद? (How To Make Fertilizer From Cucumber Peel)

cucumber peel homemade fertilizer

  • खीरे के छिलके से खाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको खीरे के छिलके को इकट्ठा करके उसे धूप में सुखा लेना है।
  • छिलके के अंदर की सारी नमी निकलने के बाद इसे एक बर्तन में रख कर जला दें।
  • इसके बाद, इससे बनने वाले राख को इकट्ठा कर लें। 
  • अब, इस राख को आप होममेड फर्टिलाइजर के तौर पर मोगरे के पौधे में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- खीरे के छिलके को फेंकें नहीं, करें ये काम

मोगरे के पौधे में कैसे डालें खाद?

fertilizer for jasmine plant

  • सबसे पहले मिट्टी के ऊपर जमा पत्तियों और सूखी मिट्टी को हटा दें।
  • इसके बाद, कम से कम एक इंच तक की मिट्टी को खोद दें।
  • अब, आप इसमें खीरे के छिलकों से बना खाद डाल कर इसमें पानी दे दें।
  • इसी तरह पौधे में रोजाना पानी देते रहें और खाद डालने के लिए आप 2-3 सप्ताह का गैप ले सकती हैं।

खीरे के छिलके की खाद से मोगरे के पौधे को क्या हो सकते हैं फायदे?

cucumber peel fertilizer

  • खीरे के छिलके में 11% फास्फोरस और 27% पोटेशियम पाया जाता है, जो मोगरे के पौधे को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपके पौधे में अच्छी ग्रोथ नजर आने लगेगी। 
  • यह खाद बाजार में मिलने वाले खाद के मुकाबले काफी ज्यादा किफायती होता है। 
  • केमिकल मुक्त होने के कारण इससे पेड़ों को हानि भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- खीरे का सलाद बनाने के बाद छिलके को फेंके नहीं, इस तरीके से बनाएं ऑर्गेनिक खाद

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।