किसी भी घर में बाथरूम अपनी एक अलग जगह रखता है। जब भी हम घर बनवाते हैं तो ऐसे में उसमें बाथरूम जरूर तैयार करते हैं। इसका इस्तेमाल हम सुबह सबसे पहले करते हैं। इसलिए, हमारी जरूरत की कई सारी चीजें हमेशा बाथरूम में रखी रहती हैं। इसके अलावा, कुछ बाथरूम एसेंशियल्स भी यहां पर रखे होते हैं। जिनका हम इस्तेमाल तो हर दिन करते हैं, लेकिन उन्हें बदलने के बारे में कभी नहीं सोचते।
हालांकि, हर चीज की अपनी एक शेल्फ लाइफ होती है। इसलिए, यह जरूरी होता है कि हम उस चीज की शेल्फ लाइफ के खत्म हो जाने के बाद उसे अपने बाथरूम से बाहर कर दें। अगर इन्हें समय-समय पर बदला नहीं जाता है तो इससे आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बाथरूम की कुछ ऐसी ही आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको समय-समय पर बदल देना चाहिए-
लूफा
हमारे बाथरूम में लूफा तो होता ही है, जिसे हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में आपको नेचुरल या सिंथेटिक दोनों तरह के लूफा मिलते हैं। इन्हें हम अक्सर बदलते नहीं है। लेकिन इसे समय-समय पर चेंज करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नेचुरल लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो इसे 3 से 4 सप्ताह में बदल देना चाहिए। वहीं सिंथेटिक लूफा को दो से तीन महीने में बदल दें।
इसे भी पढ़ें: बाथरूम में स्पेस को मैक्सिमम बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
टॉयलेट ब्रश
अपने टॉयलेट को क्लीन करने के लिए हम सभी टॉयलेट ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी आपने टॉयलेट ब्रश को क्लीन करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। हमेशा ध्यान रखें कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार टॉयलेट ब्रश को अच्छी तरह क्लीन करें। इतना ही नहीं, आप हर छह महीने में टॉयलेट ब्रश को जरूर बदल दें।
टूथब्रश
टूथब्रश की गिनती बाथरूम एसेंशियल्स में होती है। घर के हर सदस्य के पास एक अलग टूथब्रश (पुराने टूथब्रश के इस्तेमाल) होता है, जिसे समय-समय पर बदलना जरूरी होता है। इसलिए, आप इस बात का ध्यान रखें कि अपना टूथब्रश हर 3 से 4 महीने में बदल दें। यदि आपको टूथब्रश के ब्रिसल्स खराब होते हुए दिख रहे हैं तो ऐसे में उन्हें बदल दें।
मेकअप स्पॉन्ज
किचन स्पॉन्ज की तरह ही मेकअप स्पॉन्ज भी बैक्टीरिया का गढ़ होते हैं। इसलिए, अगर इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है तो यह आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, आप मेकअप स्पॉन्ज को हर बार इस्तेमाल करने के बाद गर्म पानी से धो लें। इतना ही नहीं, आपको इन्हें हर छह महीने में बदल देना चाहिए।
बाथ मैट
बाथरूम में हम सभी बाथ मैट जरूर रखते हैं, क्योंकि वे आपको बाथरूम के गीले फर्श पर फिसलने से बचाते हैं। लेकिन इनकी भी अपनी शेल्फ लाइफ होती है। आपको इन्हें ना केवल समय-समय पर साफ करना चाहिए, बल्कि इन्हें बदलने की जरूरत भी होती है। खासतौर से, जब वह डैमेज्ड हो जाएं या फिर पहले ही तरह अब्ज़ॉर्बेंट ना हों तो आपको इन्हें बदल देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: घर पर रखी चीजों से बनाएं बाथरूम स्टोरेज के सामान, जाने आसान तरीके
डिस्पोजेबल रेज़र
जैसा कि उनके नाम से पता चलता है, डिस्पोजेबल रेज़र हमेशा के लिए नहीं चलते हैं। हर बार इस्तेमाल के बाद इनके ब्लेड डल होते चले जाते हैं। जब ब्लेड डल हो जाते हैं तो फिर उन्हें इस्तेमाल करने से स्किन में जलन, इनग्रोन हेयर और अन्य कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसलिए, जलन से बचने के लिए डिस्पोजेबल रेज़र को हर 5-7 शेव में बदल दें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों