
(Basant Panchami 2024 Planting Morpankh at Home) हिंदू धर्म में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए बसंत पंचमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए यह दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन पौधारोपण करना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पौधा लगने से बुद्धि, ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। अब ऐसे में इस दिन किस चीज का पौधा लगाना चाहिए। इसके लिए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

बसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से मां सरस्वती बेहद प्रसन्न हो सकती हैं और भक्तों पर ऊपर अपनी कृपा भी बरसाती हैं। कई जगहों पर मोरपंखी को विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को मोरपंखी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह उत्तम फलदायी माना जाता है। हालांकि इसे घर में लगाने से घर की शोभा भी बढ़ जाती है। वहीं वास्तु के अनुसार इस पौधा को घर में लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जीवन में खुशियों का भी आगमन होता है। इसलिए घर में मोरपंखी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
मोरपंखी का पौधा लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर आप इसे घर में लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे उत्तर दिशा में लगाएं। इस दिशा में लगाने से घर-परिवार में हमेशा खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा वास्तु) की तरफ इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती के इस स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता

इसे जरूर पढ़ें - Basant Panchami Kab Hai 2024: कब है सरस्वती पूजा 14 या 15 फरवरी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।