Maa Saraswati Stotra: हिन्दू धर्म में कोई न कोई पर्व किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। ठीक ऐसे ही बसंत पंचमी मां सरस्वती का पर्व माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा-आराधना से व्यक्ति को जीवन में उच्च पद और सफलता प्राप्त होती है।
इसके अलावा, शास्त्रों में मां सरस्वती के एक स्तोत्र का भी वर्णन मिलता है जिसका पाठ बसंत पंचमी के दिन करने से कई लाभ व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन अमन सरस्वती के किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और क्या हैं उस पाठ से मिलने वाले अद्भुत लाभ।
रविरुद्रपितामहविष्णुनुतं हरिचन्दनकुङ्कुमपङ्कयुतम्। मुनिवृन्दगजेन्द्रसमानयुतं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥१॥
शशिशुद्धसुधाहिमधामयुतं शरदम्बरबिम्बसमानकरम्। बहुरत्नमनोहरकान्तियुतं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥२॥(क्यों बांके बिहारी की आंखों में देखना है मना?)
कनकाब्जविभूषितभूतिभवं भवभावविभाषितभिन्नपदम्। प्रभुचित्तसमाहितसाधुपदं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥३॥
भवसागरमज्जनभीतिनुतं प्रतिपादितसन्ततिकारमिदम्। विमलादिकशुद्धविशुद्धपदं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥४॥
यह भी पढ़ें: सरस्वती मां खुश करने के लिए अर्पित करें ये चीजें
मतिहीनजनाश्रयपादमिदं सकलागमभाषितभिन्नपदम्। परिपूरितविश्वमनेकभवं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥५॥
परिपूर्णमनोरथधामनिधिं परमार्थविचारविवेकविधिम्। सुरयोषितसेवितपादतलं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥६॥
सुरमौलिमणिद्युतिशुभ्रकरं विषयादिमहाभयवर्णहरम्। निजकान्तिविलोपितचन्द्रशिवं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥७॥
यह विडियो भी देखें
गुणनैककुलं स्थितिभीतपदं गुणगौरवगर्वितसत्यपदम्। कमलोदरकोमलपादतलं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥८॥
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां के इस स्तोत्र के पाठ से शिक्षा ग्रहण करने में सहायता मिलती है। यानी कि जो बच्चे या जो लोग शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन शिक्षा प्राप्ति में लगातार बाधाएं आ रही हैं तो इस स्तोत्र के पाठ से वह दूर हो जाएंगी।(तिजोरी में कौन सा फूल रखने से दूर होती है तंगी?)
यह भी पढ़ें: February Ke Tyohar List 2024: इस माह के महत्वपूर्ण तीज-त्यौहारों के बारे में जानें
बसंत पंचमी के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से तरक्की मिलती है। नौकरी में सफलता के मार्ग खुलते हैं। आय में वृद्धि के योग बनते हैं। जो भी बच्चा इस स्तोत्र का पाठ करता है उसे जीवन में हमेशा ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश बना रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।