Vastu Upay: घर पर केले का पेड़ लगाना पड़ सकता है भारी, जानें कौन-कौन सी बढ़ सकती हैं परेशानियां

घर की पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए हम अक्सर अलग-अलग पेड़ों को लगाते हैं। साथ ही वास्तु का ध्यान रखकर दिशा का भी सही जानकारी लेते हैं, लेकिन कई सारे पेड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इनमें से एक है केले का पेड़। इसे लगाने से आपको कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। उसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने शेयर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं कि केले का पेड़ लगाने से किस तरह की समस्या हो सकती है।
घर में केले के पेड़ को लगाने के नुकसान
अगर आप घर में केले का पेड़ लगा रही हैं, तो ऐसा न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इसे गलत दिशा में लगाएंगी, तो इससे आपके जीवन की परेशानियां बढ़ सकता है। साथ ही ग्रह क्लेश, कार्य में बाधा और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इसे लगाने से पहले आप अपने वास्तु एक्सपर्ट से राय लें। तभी इसे लगाने के बारे में विचार करें।

केले का पेड़ लगाने से किस तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं?
- केले का पेड़ बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे घर में लगाती हैं, तो इससे घर में स्थिरता और शांति दोनों खराब हो सकती है।
- घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह घर में सबसे ज्यादा नजर आने लग सकता है।
- घर में केले के पेड़ से आपको मानसिक तनाव की समस्याएं भी ज्यादा हो सकती है।
- अगर आपके घर में लगे केले का पेड़ तेजी से बढ़ रहा है, तो ऐसे में आपके जीवन में अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
इसे भी पढें: जूठे बर्तनों में चकला बेलन रखने की गलती, छीन सकती है आपके घर की बरकत... ज्योतिष से जानें कारण
केले के पेड़ को घर पर लगाने के बाद क्या करें?
अगर आप किसी कारण से घर में केले का पेड़ लगा रही हैं, तो ऐसे में आपको नियमित तरीके से इसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केले का पेड़ बृहस्पति का प्रिय माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा करना भी जरूरी होता है, और देखभाल करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं, तो ऐसे में वास्तु के अनुसार यह अशुभ फल देता है।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीचों बीच क्या होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में केले का पेड़ लगाना कई परेशानियों और रुकावटों का कारण बन सकता है। हालांकि धार्मिक महत्व बहुत है, पर वास्तु के हिसाब से इसे घर से थोड़ी दूरी पर ही लगाना अच्छा माना गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।