Furniture Astro: घर में मौजूद इन पेड़ों की लकड़ी से बना फर्नीचर बदल सकता है आपका फ्यूचर

Furniture Astro: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर चीज को व्यक्ति के जीवन से जोड़कर देखा गया है। इन्हीं में से एक है घर का फर्नीचर। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद फर्नीचर घर के लोगों की सफलता पर गहरा प्रभाव डालता है। फर्नीचर किस दिशा में होना चाहिए ये तो मायने रखता ही है लेकिन फर्नीचर किस लड़की से बना हो इसका भी अत्यंत महत्व है।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर में फर्नीचर लाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर किस लकड़ी से बना है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, कुछ पेड़ों की लकड़ी से बना फर्नीचर घर में लाना वर्जित माना जाता है। अब क्या है लकड़ियों के वर्जित होने का कारण और कैसा असर दिखता है इसका आपके जीवन पर आइये जानते हैं विस्तार से।
- वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ों को अशुभ माना जाता है जिनमें बरगद और पीपल के पेड़ शामिल हैं। इसलिए वास्तु में इन पेड़ों की लकड़ी से बने फर्नीचर को घर में लाना अशुभता को न्योता देने के समान माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु के अनुसार घर की किस दीवार पर गाड़नी चाहिए कील
- हालांकि बरगद और पीपल के पेड़ (पीपल के पेड़ के परिक्रमा के लाभ) का धार्मिक महत्व बहुत है। इसी कारण से इन पेड़ों की पूजा का भी विधान है। लेकिन वास्तु की दृष्टि में यह पेड़ नकारात्मकता का स्रोत माने जाते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि पीपल और बरगद को लेकर विज्ञान ये कहता है कि इन दोनों पेड़ों की जड़ें उगते समय भूमि का अत्यधिक भाग घेर लेती हैं और इनकी जड़ें इतनी मजबूत होती हैं कि फैलते समय धरा में दरार डाल देती हैं।
- वास्तु के अनुसार, बरगद और पीपल की जड़ों का यह रूप घर में कलह और परिवार के सदस्यों के बीच दरार उत्पन्न होने का सूचक माना जाता है। इसलिए इन पेड़ों की लडकी से बना फर्नीचर घर में लाने की मनाही होती है। इसके अलावा, किस लडकी का फर्नीचर ला सकते हैं इसके बारे में भी हम आपको बता देते हैं। सागवान, शीशम, अशोक, अर्जुन, नीम या साल की लकड़ी को पवित्र माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Lotus Astro: अपार धन ला सकता है ये एक कमल, बस इन बेजोड़ उपायों पर करें अमल
- जहां एक ओर सागवान, शीशम, अशोक, अर्जुन, नीम या साल के पेड़ों को घर के आंगन में लगाने से सकारात्मकता आती है तो वहीं दूसरी ओर इन पेड़ों से बनी लकड़ी का फर्नीचर (फर्नीचर के लिए वास्तु टिप्स) घर लाने से शुभता वास करती है और घर में शांति का माहौल बना रहता है। परिवार में आपस में प्यार भी बढ़ता है और घर के हर सदस्य के जीवन में सफलता दस्तक देने लग जाती है।
तो ये थे घर के फर्नीचर से जुड़े जरूरी वास्तु नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।