Vastu Shastra Upay 22 September: नवरात्रि में घर के मेन गेट पर लगाएं अशोक के पत्तों का तोरण, जानें वास्तु लाभ

नवरात्रि का पावन पर्व घर-घर में देवी दुर्गा की आराधना और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक है घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाना। शास्त्रों और वास्तु शास्त्र दोनों में अशोक के पत्तों का विशेष महत्व बताया गया है। इसे शुभता, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आइए इस बारे में विस्तार से एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं।
नवरात्रि में अशोक के पत्तों का तोरण क्यों है खास?
- नवरात्रि अपने में ही खास होती है। ऐसे में मान्यता है कि घर के मेन गेट पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
- अशोक के पत्ते पूजा में शुभ माने जाते हैं। इसलिए यह मां दुर्गा को प्रसन्न करने का एक सरल और प्रभावी उपाय है। इसे घर में तोरण बनाकर लगाना चाहिए।
- अशोक वृक्ष का संबंध शांति, सौभाग्य और मंगल कार्यों से जोड़ा गया है। इसलिए इसका तोरण आपको जरूर घर में लगाना चाहिए।
- नवरात्रि जैसे पावन समय में यह तोरण घर की पवित्रता और सकारात्मकता को बढ़ाता है। इसे लगाने से घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा।
वास्तु शास्त्र में अशोक के पत्तों का महत्व
- वास्तु के अनुसार, अशोक पत्तों का तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कराता है।
- इसे लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आपसी रिश्तों में मधुरता आती है।
- अशोक के पत्ते बुरी शक्तियों को घर से दूर रखते हैं और नजरदोष से भी रक्षा करते हैं।
- यह घर में धन, ऐश्वर्य और खुशहाली लाने वाला माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Navratri Ke Jaware: नवरात्रि में कलश के पास जवारे ही क्यों उगाए जाते हैं? इसके रहस्य से जुड़ी बातें नहीं जानती होंगी आप
अशोक पत्तों का तोरण कैसे बनाएं और लगाएं?
- आप अपने घर के दरवाजे पर तोरण लगाने के लिए ताजे और हरे अशोक के पत्ते चुनें।
- इसे आप कलावा में पिरोकर इसका तोरण तैयार करें।
- इस तोरण को नवरात्रि के दिनों में स्नान करके सबसे पहले मुख्य द्वार पर लगाएं।
- हर तीसरे या चौथे दिन पत्तों को बदलते रहें, ताकि घर की पवित्रता बनी रहे।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय जानें
पुराणों के अनुसार, अशोक वृक्ष को देवी लक्ष्मी और माता दुर्गा का प्रिय माना गया है। नवरात्रि में अशोक का पत्तों का तोरण लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए नवरात्रि के शुभ अवसर पर घर के मेन गेट पर अशोक के पत्तों का तोरण जरूर लगाएं। यह न केवल मां दुर्गा को प्रसन्न करता है, बल्कि घर के वास्तु दोष को दूर कर सकारात्मकता और सौभाग्य भी लाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।