वास्तु के अनुसार घर की किस दीवार पर गाड़नी चाहिए कील

Nail Popping On Wall: घर में पूर्वजों की तस्वीर हो या भगवान की फोटो कुछ भी टांगने के लिए कील का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि घर में सजावट की वस्तुओं को लटकाने के लिए भी कील प्रयोग में लाई जाती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि कील गाड़ने की भी एक सही दिशा होती है। हर दीवार पर कील नहीं ठोकी जा सकती है। इस बारे में जब हमने हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत से पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि वास्तु शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि घर की किस दीवार पर कील गाड़ने से शुभता का आगमन होता है और परेशानियां अपने आप सुलटी चली जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कील गाड़ने की सही दिशा और दीवार के बारे में।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा की ओर बनी दीवार पर कभी भी कील नहीं गाड़नी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का संचार होता है और राहु घर के हर सदस्य के जीवन पर बुरा प्रभाव डालने लगता है।
- घर की दक्षिणा दिशा में कील गाड़ना उत्तम माना गया है। दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है। वास्तु शास्त्र में इस बात का वर्णन मिलता है कि इस दिशा में बनी दीवार पर कील गाड़ने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Lotus Astro: अपार धन ला सकता है ये एक कमल, बस इन बेजोड़ उपायों पर करें अमल
- इसके अलावा, घर की रसोई (रसोई का वास्तु नियम) में अगर कील गाड़ना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में बनी दीवार पर कील ठोकना शुभ माना जाता है। इस दिशा में कील लगाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नही होती और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हमेशा व्यक्ति पर बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें:सोमवार के दिन आजमाएं बेलपत्र के ये उपाय, भगवान शिव की होगी पूर्ण कृपा
- वहीं, बेडरूम में भूलकर भी कील नहीं गाड़नी चाहिए। बेडरूम में कील ठोकने से वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स)में अनेकों उतार चढ़ाव आने लगते हैं और दंपत्ति के बीच खटास पनपने लगती है।
- यहां तक कि मंदिर वाले कमरे में भी कील लगाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कील लोहे की धातु से बनी होती है और लोहे को पूजा पाठ से जुड़ी हर एक चीज में अपवित्र माना गया है। इसलिए धार्मिक दृष्टि से भी पूजा के कमरे और पूजा से जुड़ी वस्तुओं में लोहे को रखना या लोहे का प्रयोग वर्जित माना गया है।
तो ये थे वास्तु के अनुसार घर में कील गाड़ने के नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।