image

आपकी रसोई के इन 2 बर्तनों में छिपकर बैठता है राहु; भूलकर भी न करें ये गलतियां, दरवाजे से ही लौट सकती है लक्ष्मी

भारतीय वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई में की गई छोटी-छोटी गलतियां आपके घर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे ही किचन में मौजूद दो बर्तनों को सही तरीके से न रखने से घर पर राहु दोष आ सकता है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 19:02 IST

भारतीय शास्त्रों और वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, रसोईघर न केवल भोजन बनाने की जगह होती है, बल्कि यह घर की ऊर्जा का प्रमुख स्रोत भी होता है। इसी वजह से आपकी रसोई में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी घर की समृद्धि और सुख-शांति पर गहरा असर डाल सकती हैं। मान्यताओं के अनुसार, राहु जैसे क्रूर ग्रह आपके किचन के कुछ विशेष प्रकार के बर्तनों में अपनी नकारात्मक ऊर्जा जमा कर लेते हैं, जिससे घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश बाधित हो सकता है। मुख्य रूप से यदि आप यदि आप दो बर्तनों को ठीक तरीके से नहीं रखती हैं तो राहु दोष लगता है और घर की समृद्धि खत्म होने लगती है। ये दो बर्तन आपकी कढ़ाई और तवा हैं। इन दोनों बर्तनों को ठीक तरीके से न रखने पर यह आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति और गृह क्लेश का कारण बन सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि आपको रसोई में बर्तनों से जुड़ी कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

तवा और कढ़ाई में होता है राहु का वास

ऐसा माना जाता है कि किचन के दो बर्तनों तवा और कढ़ाई में राहु का वास होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों और बर्तनों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि किचन के ये दो प्रमुख बर्तन तवा और कढ़ाई में राहु का वास होता है। राहु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है और यह बुरी ऊर्जा, अनियंत्रित क्रोध, चिंता और अशांति का प्रतिनिधित्व करता है। किचन में अगर तवा और कढ़ाई सही तरीके से और स्वच्छता के साथ नहीं रखे जाएं, तो घर में राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

kadhai tawa mistakes

तवा और कढ़ाई को कभी भी उल्टा न रखें

आपको रसोई में कभी भी इन दो बर्तनों को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तवा और कढ़ाई में राहु का वास होता है और अगर आप इन्हें सही तरीके से नहीं रखती हैं तो घर में राहु दोष लगने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। तवा या कढ़ाई को किचन में रखते समय हमेशा सीधा रखें। इन बर्तनों को उल्टा रखकर आप उनके अंदर ऊर्जा के उलटफेर की स्थिति में ला सकती हैं यही नहीं इससे आप राहु ग्रह को भी आमंत्रित करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नौकरी से लेकर बीमारी तक हर तरफ से हैं परेशान, कहीं ये राहुदोष तो नहीं...इन 3 तरीकों से अपनी कुंडली में खुद लगाएं पता

mistakes you should avoid

तवे पर तेल चिपका होना

अगर आप तवे को ठीक से साफ किए बिना ही उसमें रोटी या पराठा बना लेती हैं तो ये आपके घर में राहु दोष का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। आपको कभी भी ऐसे तवे में खाना नहीं बनाना चाहिए जिसमें जरा सी भी चिकनाई मौजूद हो। अगर हम वास्तु की न भी मानें तो तवे का गंदा होना आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे तवे को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा

तवे और कढ़ाई को किचन में अनुचित स्थान पर रखना

अगर आपके किचन में रखा तवा और कढ़ाई गलत कोने या दरवाजे के पास रखे हों या सिंक के पास रखें हों तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं। इन दोनों बर्तनों को आपको इस्तेमाल के तुरंत बाद ही अच्छी तरह से साफ़ करके रख देना चाहिए। आपको इन दोनों ही बर्तनों को कभी भी सिंक में गंदे बर्तनों के साथ नहीं रखना चाहिए।

अगर आप भी किचन में इन दो बर्तनों को सही तरीके से रखती हैं तो किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;