सैनिक फिल्म की एक्ट्रेस अश्विनी भावे अब दिखती हैं ऐसी, देखिए उनकी लेटेस्ट फोटोज

Ashwini Bhave: आइए जानते हैं सैनिक फिल्म में काम करने वाली अश्विनी भावे के बारे में। 

 
ashwini bhave new look

Ashwini Bhave:कुछ फिल्मों के किरदार देख दर्शक बहुत खुश हो जाते हैं। आपको 90 के दशक में आई सैनिक फिल्म तो याद ही होगी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस अश्विनी भावे को एक अलग पॉपुलैरिटी मिली थी।

90 की दशक में अपने किरदारों से सभी को खुश करने वाली अश्विनी भावे अब बेशक फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन आज भी फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वहीं अगर बात उनकी लेटेस्ट लुक की करें तो वो पहले से बिल्कुल अलग नजर आती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में और देखते हैं उनकी लेटेस्ट फोटोज।

अप्सरा जैसी दिखती हैं अश्विनी भावे

ashwani bhave latest look

  • अश्विनी भावे अब पहले से भी खूबसूरत और मॉडर्न नजर आती हैं। अश्विनीके फैंस आज भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनके इंस्टाग्राम पर 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
  • हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के सालगिरह मनाई है। उन्होंने अपने पति के साथ फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा "आपके अनकंडीशनल लव और स्पोर्ट के 25 साल पूरे हो गए हैं और यह जीवन भर चलता रहेगा।"
  • सैनिक फिल्म में शानदार काम करने के अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की लिस्ट में चीता, हिना, अशांत, युगपुरुष, इक्का राजा रानी और जज मुजरिम जैसी मूवी का नाम शामिल है।

अमेरिका चली गई थीं अश्वनी भावे

1998 में आई बंधन फिल्म में अश्विनी भावे और सलमान खान को एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में काम करने के बाद वह अमेरिका चली गई थीं। अमेरिका में उन्होंने फिल्म मेकिंग से जुड़े कुछ कोर्स भी किए। इस बीच उन्होंनेकिशोर बोपार्डिकर से शादी की। दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। अब वह भारत में रह रही हैं। कुछ समय पहले अश्विनी मराठी इंडियन आइडल में भी गेस्ट के रूप में गई थीं।

इसे भी पढ़ेंःHaddi Motion Poster: क्या आप फोटो में नजर आ रहे इस एक्टर को पहचान सकते हैं?

वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम

अश्विनी भावे 2020 में आई वेब सीरीज 'द रायकर केस' में काम कर चुकी हैं। उनके अलावा इस सीरीज में अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर लीड रोल में नजर आए थे। अश्विनी भावे को 1998 में आई पुरुष फिल्म के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड के अलावा वह ढेर सारी मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। (कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:ashvinibhave/Instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP