Haddi Motion Poster: क्या आप फोटो में नजर आ रहे इस एक्टर को पहचान सकते हैं?

Haddi Motion Poster: स्टार्स अक्सर फिल्मों के लिए अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं। कुछ सितारे तो अपने किरदार में इतना ज्यादा ढल जाते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक फिल्म का पोस्टर सामने आया है।
पोस्टर देखने के बाद आपको लगेगा जैसे आप किसी एक्ट्रेस को देख रहे हैं। अब देखना यह है कि आप पोस्टर में नजर आ रहे इस एक्टर को पहचान पाते हैं या नहीं।
कौन है यह एक्टर
- हाल ही में फिल्म हड्डी का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में कोई और नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्ट्रेस के रूप में नजर आ रहे हैं।
- इसमें कोई शक नहीं की नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दमदार कलाकार हैं और हड्डी मूवी के पोस्टर ने एक बार फिर इस बात को प्रूफ कर दिया है।
- इस फिल्म में नवाज एक अलग किरदार में नजर आने वाले हैं जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले नवाज ने इस तरह का रोल नहीं निभाया है।
- अपने नए अवतार के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीनसिद्दीकी ने कहा कि मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं लेकिन हड्डीएक अनोखा और खास किरदार है।
इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने अपने बयान से बताया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का असली सच
जानें फिल्म के बारे में
View this post on Instagram
हड्डी फिल्म को जी और आनंदित स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं इस रिवेंज ड्रामा को अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए जी स्टूडियो ने कैप्शन में लिखा पहले अपराध इतना अच्छा कभी नहीं लगा।
फैंस क्यों हो रहे हैं कंफ्यूज
इस फिल्म का पोस्टर देख फैंस एक्साइटेड तो ही रहे हैं लेकिन साथ में कंफ्यूज भी हो रहे हैं। बहुत से लोगों को नवाजुद्दीनहूबहू अर्चना पूरन सिंह की तरह नजर आ रहे हैं। दरअसल शिमरी गाउन में नजर आ रहे नवाज कुछ-कुछ अर्चना जैसे दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंःएक ही एक्टर की मां और प्रेमिका का रोल अदा कर चुकी हैं यह अदाकाराएं
कब रिलीज होगी फिल्म
- यह फिल्म अगले साल तक रिलीज की जाएगी। वहीं मेकर्स की माने तो इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में की जाएगी।
- बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग से कमाल करने वाले नवाज ने हिरो की परिभाषा बदल दी है।
- हड्डी फिल्म के अलावा वह 'टीकू वेड्स शेरू' 'नूरानी चेहरा', 'बोले चूड़ियां', 'जोगीरा सारा रा रा' और 'अफवाह' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
आप नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का लेटेस्ट लुक देख उन्हें पहचान पाए या नहीं? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:movies_wallah/Instagram,Nawazuddin Siddiqui/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।