aditya-l1 mission launch date: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। आज भारत फिर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इसरो ने सूर्य मिशन को लॉन्च ककर दिया है। लॉन्च का पहला स्तर और दूसरा स्तर सामान्य है। आइए जानते हैं कि आखिर आदित्य एल1 लॉन्च (What is Aditya L1 Launch) क्या है।
आदित्य एल1 मिशन कब लॉन्च होगा (Aditya L1 Launch Date and Time)
इसरो द्वारा आज यानि 2 सितंबर को सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 मिशन लॉन्च कर दिया गया है। आदित्य-L1 मिशन को दोपहर 11 बजकर 50 मिनटलॉन्च किया गया है।
इसे भी पढ़ेंःChandrayaan 3 Mission- 54 महिलाएं रहीं चंद्रयान 3 मिशन का हिस्सा, जानें इनमें से 6 क्यों हैं खास
आदित्य एल1 मिशन का बजट (Aditya L1 Mission Launch Budget)
आदित्य एल1 मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। सूर्ययान सूर्य का अध्ययन करेगा। बता दें कि आदित्य एल1 प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, चंद्रयान के लिए 615 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
🚀PSLV-C57/🛰️Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) August 28, 2023
The launch of Aditya-L1,
the first space-based Indian observatory to study the Sun ☀️, is scheduled for
🗓️September 2, 2023, at
🕛11:50 Hrs. IST from Sriharikota.
Citizens are invited to witness the launch from the Launch View Gallery at… pic.twitter.com/bjhM5mZNrx
आदित्य l1 मिशन का उद्देश्य क्या है? (What is the aim of Aditya-L1)
- आदित्य l1 मिशन सूर्य की ऊपरी सौर वायुमंडलीय गतिशीलता का अध्ययन करेगा। इस मिशन का एक मकसद सूर्य के वातावरण की जटिल गतिशीलता का अध्ययन करना भी है।
- इस मिशन के तहत एल-1 सौर कोरोना (सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी भाग) की बनावट, तपने की प्रक्रिया, तूफान, विस्फोट की उत्पत्ति, विकास, गति और अंतरिक्ष के मौसम को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन किया जाएगा।
प्रातः 11.50 पर सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, PSLV-C57/आदित्य-L1 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। बेसब्री से इंतजार रहेगा... So proud, Jai Hind 🇮🇳
— Abhishek patel🇮🇳 (@Arnav12055602) September 2, 2023
.
.#AdityaL1Launch#AdityaL1#ISRO_ADITYA_L1#ISROMissionspic.twitter.com/fSOfPA4K3F
आदित्य l1 मिशन का महत्व (Why did Aditya-L1 mission start?)
- आदित्य एल1 मिशन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। अगर भारत का यह मिशन सक्सेसफुल हो जाता है, तो यह चंद्रयान के बाद इसरो और पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी।
- वैज्ञानिकों की एक बड़ी टीम ने आदित्य l1 मिशन पर काम किया है। यदि भारत के आदित्य-एल1 मिशन के साथ सब कुछ ठीक रहा, तो यह भारत को सूर्य का अध्ययन करने वाले कुछ देशों की लिस्ट में शामिल कर देगा। (अंतरिक्ष पर जाने वाले लाइका डॉग से जुड़ी बातें जानें)
PSLV-C57/Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) August 30, 2023
The preparations for the launch are progressing.
The Launch Rehearsal - Vehicle Internal Checks are completed.
Images and Media Registration Link https://t.co/V44U6X2L76#AdityaL1pic.twitter.com/jRqdo9E6oM
इसे भी पढ़ेंःChandrayaan 3 मिशन को लीड कर रही लखनऊ की बेटी ऋतु करिधाल, जानिए इस महामिशन की पूरी कहानी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों