Shoes Cleaning Tips: गंदे हो गए हैं आपके हल्के रंग के जूते? झटपट साफ करने के लिए आजमाएं 10 रुपये वाला यह आसान नुस्खा

हल्के रंग के जूते देखने में जितने स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं, उन्हें साफ रखना उतना ही मुश्किल होता है। खासकर धूल, मिट्टी में चलने या भींगने के बाद ये बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं और इनकी चमक भी फीकी पड़ जाती है। कई बार हम सोचते हैं कि अब ये साफ नहीं हो पाएंगे या इन्हें साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा हल्के रंग के जूते को फटाफट साफ कर सकती हैं। अगरर आपके जूते भी पानी से भींगने के बाद, गंदे हो गए हैं और आप उन्हें बिना ज्यादा मेहनत या पैसे खर्च किए चमकाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। हम आपको एक ऐसा आसान और असरदार नुस्खा बताएंगे, जिसे आजमाकर आप सिर्फ 10 रुपये में ही अपने काम निपटा सकती हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह तरीका इतना सरल है कि आप झटपट अपने जूतों को बिल्कुल नया जैसा बना सकती हैं। तो आइए इस कमाल के घरेलू उपाय के बारे में जान लेते हैं, जो आपके जूतों की चमक वापस ला सकता है।
10 रुपये में जूते साफ करने के लिए जरूरी सामग्री

- सफेद टूथपेस्ट, जूते साफ करने के लिए आप जेल वाला नहीं, बल्कि सफेद पेस्ट वाला टूथपेस्ट ही इस्तेमाल करें। इसकी छोटी ट्यूब आपको मात्र 10 रुपये में मिल जाएंगी।
- बेकिंग सोडा भी आपको लगभग 5-10 रुपये में छोटे पैक में मिल जाएगा।
- पुराना टूथब्रश या कोई भी छोटा ब्रश भी साफ करने के लिए काफी है।
- एक छोटा कटोरा या कप की आपको मिश्रण बनाने के लिए जरूरत पड़ेगी।
- साफ सूती कपड़े या स्पंज की मदद से आप जूतों को बाद में पोंछ सकती हैं।
- पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होगी।
इसे भी पढ़ें- कपड़े वाले सफेद जूते पर लगे दाग को हटाने में मदद करेंगे ये पांच तरीके, धुलने की नहीं पड़ेगी जरूरत
जूते झटपट साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

- सबसे पहले, जूतों पर जमी हुई धूल, मिट्टी या सूखे कीचड़ को एक सूखे कपड़े या ब्रश से झाड़कर हटा दें। अगर जूते पर कीचड़ ताजा है, तो उसे सूखने दें फिर हटाएं।
- एक छोटे कटोरे में लगभग एक चम्मच सफेद टूथपेस्ट लें। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें पानी की मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए। यह पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
- अब तैयार किए गए पेस्ट को पुराने टूथब्रश की मदद से गंदे हुए जूतों पर लगाएं। विशेष रूप से उन जगहों पर ध्यान दें, जहां दाग या गंदगी ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदे सफेद जूते भी जाएंगे चमक, बस अपनानी होंगी Baking Soda की इन 4 में से कोई एक टिप्स
- पेस्ट लगाने के बाद, ब्रश से हल्के हाथों से जूतों को रगड़ना शुरू करें। आप देखेंगे कि गंदगी धीरे-धीरे निकलना शुरू हो जाएगी। हल्के रंग के होने के कारण शुरुआत में आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है, लेकिन यह तरीका बहुत प्रभावी है।
- पेस्ट को जूतों पर लगभग 5-10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इससे पेस्ट को गंदगी पर काम करने का समय मिल जाएगा।
- अब एक साफ, नम सूती कपड़े या स्पंज से जूतों को अच्छी तरह पोंछ लें। आपको पेस्ट के साथ गंदगी भी साफ होती हुई दिखेगी। जरूरत पड़ने पर कपड़े को पानी से धोकर दोबारा पोंछें ताकि कोई भी पेस्ट अवशेष न रह जाए।
- जूतों को सीधे धूप में सुखाने से बचें, क्योंकि इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है या सामग्री को नुकसान हो सकता है। उन्हें हवादार जगह पर प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
इसे भी पढ़ें- मिल गया! सफेद जूते का पीलापन हटाने का तरीका, इन 3 चीजों से चमकाएं !!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, Nike website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।