आज के समय अधिकतर घरों में पौधे लगे हुए दिख जाते हैं। घर को आकर्षक बनाने के लिए डेकोरेशन आइटम का इस्तेमाल करने के अलावा अलग-अलग किस्म के प्लांट्स को लगाना भी पसंद करते हैं। पौधों को हरा-भरा रखने के लिए उनकी खास देखभाल भी करनी पड़ती है। कई लोग पूरा-पूरा दिन अपने पौधों की केयर करने में लगे रहते हैं तो वहीं कुछ लोग इस चीज से बचने के लिए अलग से गार्डनर रखते हैं। इसके अलावा बाजार से खाद लाने से लेकर पौधों को नर्सरी से खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ आसान हैक्स की मदद से आप लंबे समय के काम को आसानी से कर सकते हैं।
गार्डनिंग से जुड़े ये हैक्स काम को बनाएंगे आसान
इन दिनों बागवानी लोगों का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। प्रदूषण से दूर लोग पेड़-पौधों के बीच रहना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग पौधों की केयर न कर पाने की वजह से घर पर पौधे नहीं लगाते हैं। हम में अधिकतर लोग अपने बगीचे में पौधों के बीज उगाना पसंद नहीं करते क्योंकि इन्हें उगने में काफी लंबा समय लगता है। ऐसे में लोग नर्सरी पहुंचकर प्लांट ले आते हैं। बता दें, कि नर्सरी से लाने पर पौधे महंगे मिलते हैं। इससे बचने के लिए आप एलोवेरा हैक्स को फॉलो कर बीज को प्लांट को जल्दी ग्रो कर सकती हैं।
एलोवेरा की मदद से उगाए दूसरा पौधा
बता दें,कि एलोवेरा एक बेहतरीन रूट स्टार्टर का काम करता है। अक्सर लोग एलोवेरा का जेल निकाल कर उसे फेंक देते हैं। आप एलोवेरा की पत्ती को फेंकने के बजाय गमले की मिट्टी में गाड़ दें। ऐसे करने से आपको पौधों को बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप पौधे उगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती में कलम को फंसाकर मिट्टी में लगा दें। इससे तने में बैक्टीरिया व फंगस नहीं लगेगा।
अंडे के छिलके का सीड ग्रो के लिए करें इस्तेमाल
हम सभी अक्सर अंडे को छीलने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं। इसे बेकार समझने के बजाय इसमें बेबी प्लांट्स ग्रो कर सकती हैं। इसके लिए छिलके में मिट्टी व खाद का मिक्चर डालें। इसके बाद इसमें बीज डालकर पानी स्प्रे करें। अंडे के छिलके में मौजूद पोषक तत्व पौधे को ग्रो करने में मदद करेगा।
दूध का करें इस्तेमाल
दूध फट जाने के बाद इसे फेंकने के बजाय खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फटे हुए दूध को छानकर उस पानी को अलग करके पौधे पर स्प्रे कर सकती हैं। इसके साथ ही दूध वाले हिस्से को मिट्टी में मिक्स कर खाद बना सकती हैं।
डायपर का करें इस्तेमाल
कई बार बच्चे के डायपर उनके बड़े होने के बाद इस्तेमाल में नहीं रह जाते हैं। ऐसे में आप इसका उपयोग बगीचे में कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इसे पानी में भिगोएं। इसके बाद उसे फाड़कर इसे कैंची की मदद से कट करें। इसमें मौजूद जेल और रूई वाले हिस्से को मिट्टी में मिलाएं। ऐसा करने से पौधे में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Plant Care Tips: गर्मी के मौसम में छुट्टियों पर जाते समय पौधों का ख्याल कैसे रखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों