Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:11 AM IST

इन आसान तरीकों से घर पर तैयार कर सकती हैं सदाबहार प्लांट का Bonsai

How to Prepare Sadabahar Bonsai Plant:अक्सर लोग बगीचे को सुंदर बनाने के लिए अलग-अलग वैरायटी के पौधे खरीद कर लाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने घर पर फूल वाले बोनसाई प्लांट लगाना पसंद करते हैं।   
Updated:- 2024-05-22, 12:25 IST
image

बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपने बगीचे में तरह-तरह के फूल वाले पौधे लगाना पसंद करते हैं। वहीं आज के समय बोन्साई प्लांट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ये पौधे न सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि घर की सुंदरता में भी चार-चांद लगाने का भी काम करते हैं। हमारे बगीचे में कई ऐसे फ्लावर प्लांट्स होते हैं जो बिना किसी मेहनत के आसानी से उग आते हैं। इस लिस्ट में सदाबहार का पौधा भी शामिल है। इस पौधे को कम देखभाल में आसानी से तैयार किया जाता है। इसके गुच्छेदार अलग-अलग रंग के फूल गार्डन की शोभा बढ़ाते हैं। क्या आपको पता है, कि आप इस पौधे को बोन्साई प्लांट में भी बदल सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको सदाबहार पौधे को बोन्साई प्लांट में कैसे कन्वर्ट कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते है इसे तैयार करने का तरीका।

इस तरीके से तैयार करें बोन्साई पौधा

how to make vinca plant bonsai tips

इसे भी पढ़ें-गार्डन में नहीं आ रहे पीले, नारंगी और सफेद गुलाब? डालें घर की बनी ये ऑर्गेनिक खाद, लदकर खिलेंगे फूल

बोन्साई पौधा तैयार करते समय आपको केवल कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले सदाबहार पौधे को एक अलग गमले में लगा दें। अगर आपके पास पहले पौधा नहीं लगा है तो आप इसे बीज और डाल की मदद से भी उगा सकते हैं। अगर आप कलम की मदद से पौधा ग्रो कर रहे हैं तो इसे गमले में लगाकर प्लास्टिक बैग की मदद से ढक दें। ऐसा करके आप पौधे को कम समय ग्रो कर सकती हैं।

समय पर करें पौधे की छंटाई

vinca plant bonsai

सदाबहार पौधे का बोनसाई बनाने के लिए समय पर छंटाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए जब पौधा बड़ा होने लगे उस दौरान नीचे आने वाली पत्तियां और फूल को निकाल कर हटा दें। ऐसा करके आप कम मेहनत में पौधे को बोनसाई रूप दे सकते हैं। पौधे को छड़ी की मदद से बांधकर सीधा खड़ा कर सकते हैं। आपको जितनी ऊंचाई तक इस पौधे को बड़ा करना चाहते हैं वहां तक इसकी पत्तियों की छंटाई करें। साथ ही पानी और खाद का समय-समय डालते रहें।

इसे भी पढ़ें- Bonsai plant Care Tips: घर में तैयार करना चाहते हैं बोनसाई प्लांट,इन बातों का रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit-Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।