-1758276938155.webp)
किसी को आई लव यू कहना आसान होता है, लेकिन उस इंसान के साथ बने रिश्ते को संभालना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में जब हम परेशान होते हैं तो आसपास मौजूद लोगों से सलाह लेने लगते हैं। कई सलाहें, अपने रिलेशनशिप को कैसे संभालें, से जुड़ी भी होती हैं। उन्हीं में से कुछ मिथक भी होते हैं, जिन पर हम अनजाने में भरोसा कर लेते हैं, जिसके कारण हमारा रिश्ता टूट जाता है। ऐसे में यदि पहले से ही पता हो कि ऐसे कौन-से रिलेशनशिप से जुड़े मिथक हैं तो उन पर विश्वास करने से बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप से जुड़े मिथक क्या हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
मिथक 1 - कुछ महिलाओं को लगता है कि अगर उनका पार्टनर जलन कर रहा है तो इसका मतलब वो आपसे प्यार करता है। जबकि, ऐसा नहीं है। इनसिक्योरिटी की भावना हेल्दी रिलेशनशिप के निशानी नहीं। ऐसे में ये इस बात का संकेत है कि पार्टनर को आप पर भरोसा नहीं है। इसलिए इनसिक्योरिटी को प्यार समझने की भूल न करें।

मिथक 2 - हम अपने बड़ों से ये सुनते आए हैं कि आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा अगर बच्चे का जन्म हो जाए। इससे टूटते रिलेशनशिप को बचाया जा सकता है। जबकि, ऐसा नहीं है। बच्चे के आ जाने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं, जिसकी वजह से पति-पत्नी फस जाते हैं और इसका असर बच्चों की परवरिश पर भी पड़ने लगता है।
मिथक 3 - 2 लोग जब एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं तो एक दूसरे की भावनाओं को बिना कहे समझ जाते हैं, पर ऐसा नहीं है। इस मिथक के कारण अक्सर महिलाएं अपने पार्टनर से खुलकर बात नहीं कर पाती हैं, जिससे रिश्ते में गलतफहमी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें - पति की एंग्जायटी खराब कर सकती है आपका शादीशुदा जीवन, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें पार्टनर की मदद
मिथक 4 - रिलेशनशिप में पार्टनर से किसी भी प्रकार का राज नहीं रखना चाहिए। जबकि, ऐसा नहीं है। क्योंकि हेल्दी रिलेशनशिप का मतलब है कि दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हैं। यदि कोई पार्टनर आपको कुछ ना बताए तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वो आपसे प्यार या भरोसा नहीं करता। कभी-कभी परिस्थितियां भी ऐसी हो जाती हैं।
-1758278661662.jpg)
मिथक 5 - अक्सर आपने सुना होगा कि रिश्ते को चलाने के लिए महिलाओं को बदलना जरूरी है। पर ऐसा भी नहीं है। रिश्ते को बचाने के लिए बदलने की जरूरत नहीं है। खासकर किसी एक पर दबाव डालना गलत है। यदि बदलाव लाना है तो दोनों में ही आना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - DINK Couples: पति-पत्नी के पास पैसा खूब लेकिन बच्चे? क्या है डिंक कपल्स, जानें इसके बारे में सबकुछ
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।