के-पॉप बैंड ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया हुआ है। लोगों में कोरियन म्यूजिक का क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरियन पॉप बैंड BTS, Black Pink, Momoland, Exo, Astro की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। K-pop की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए हर कोई इन बैंड का हिस्सा बनना चाहता है। पिछले काफी समय से के-पॉप बैंड में कोरियन लोगों के अलावा बाहर के देशों को भी मौका मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ब्लैकपिंक की लीजा है। लीजा थाईलैंड की हैं लेकिन वह पॉपुलर पॉप-बैंड ब्लैक पिंक का हिस्सा है।
भारत के लिए भी गर्व की बात है। दरअसल ओडिशा की रहने वाली 18 साल की श्रिया लेंका के-पॉप इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार है। श्रिया लेंका पहली भारतीय हैं जो किसी कोरियन बैंड ग्रुप का हिस्सा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रिया नए ग्रुप ब्लैक स्वान का हिस्सा बनेंगी। आइए जानते हैं श्रिया का के-पॉप बैंड में चयन कैसे हुआ है? और उनकी जर्नी कैसी रही है।
के-पॉप जर्नी
View this post on Instagram
श्रिया लेंका को बचपन से कोरियन म्यूजिक और डांस काफी पसंद था। 12 साल की छोटी उम्र में उन्होंने क्लासिकल डांस, हिप-हॉप, कंटेंपरेरी और फ्री स्टाइल डांस में महारत हासिल की है। साल 2020 उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट रही है। इस दौरान श्रिया ने यूट्यूब से वीडियो देख डांस और गाने की प्रैक्टिस की। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन कोरियन सीखा है साथ ही वहां के कल्चर को अपनाया है। वहीं उनके चयन की बात करें तो ब्लैकस्वान ग्रुप में उनका चयन यूट्यूब ऑडिशन के द्वारा हुआ है।
के-पॉप बैंड में कैसे मिली जगह
ब्लैकस्वान बैंड के एक मेंबर ने साल 2020 में ग्रुप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद ब्लैकस्वान बैंड के प्रमोटर और म्यूजिक डायरेक्टर ने ग्लोबल लेवल पर टैलेंट की तलाश की। ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान श्रिया लेंका को फाइनल किया गया है। इसके बाद उन्हें इस ग्रुप का हिस्सा बनाया गया है। श्रिया लेंका के अलावा ब्राजील की गैब्रिएला डालकिन भी ब्लैकस्वान ग्रुप के मेंबर के रूप में चुनी गई हैं। (बेस्ट कोरियन ड्रामा)
इसे जरूर पढ़ेंःइंडिया में कोरियन पॉप स्टार्स ग्रुप BTS क्यों इतना फेमस है? जानें युवाओं के बीच पॉपुलैरिटी का राज
ब्लैकस्वान ग्रुप की शुरुआत
श्रिया को डेब्यू करने से पहले कुछ महीने तक सियोल में प्रैक्टिस करना होगा। इसके बाद एक ग्रुप एल्बम बनाया जाएगा। बता दें कि ब्लैकस्वान बैंड की शुरुआत 2011 में हुई थी। यह चार लड़कियों का ग्रुप था। अब इस बैंड में श्रिया और गैब्रिला को शामिल किया गया है। ( फेमस के-पॉप ग्रुप)
इसे जरूर पढ़ेंःक्यूट लुक के लिए कोरियन लड़कियों से लें स्टाइलिंग टिप्स
कौन है श्रिया लेंका
श्रिया लेंका जन्म ओडिशा के राउरकेला में साल 2003 में हुआ था। बचपन से उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है। उनके पिता अविनाश लेंका प्राइवेट नौकरी करते हैं।
श्रिया के के-पॉप ग्रुप में शामिल होने से देशभर के लोगों को इस बात पर नाज है। देशवासियों को उनके पहले एल्बम का इंतजार है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों