सस्ती कुर्ती से सूट की शॉपिंग के लिए बेस्ट है विनोद नगर का यह वीकली बाजार

अगर आप सस्ते में कुर्ती और सूट खरीद सकती हैं और ये सभी आउटफिटी आपको यहां पर इन्हें सस्ते दाम में खरीद सकती हैं ।
image
महिलाओं को जब भी मार्केट जाने का समय मिलता हैं तो अपने बेस्ट आउटफिट खरीदना पसंद करती हैं। इसी के साथ महिलाएं ये भी चाहती हैं कि वो जो भी आउटफिट खरीदें वो उन्हें सही दाम में मिल जाएं। वहीं अगर आप सस्ते में कुर्ती से सूट की शॉपिंग करना चाहती है तो आप विनोद नगर की वीकली बाजार में जा सकती हैं।

कई सारे ऑप्शन में मिलेगा कुर्ती

विनोद नगर का ये बाजार मंडवाली के पास लगता हैं और यह बाजार सोमवार के दिन लगता है। इस बाजार में आपको कई सारे डिजाइन के सूट, कुर्ती साथ इनके साथ पहने जाने वाली ज्वेलरी और फुटवियर मिल जाएंगे।

इस बाजार में आपको फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए कुर्ती साथ डेली वियर के लिए कुर्ती मिल जाएंगी। अगर आपको डिज़ाइनर साथ ही ऑफिस में पहनने के लिए कुर्ती चाहिए तो वो भी आपको यहां से सस्ते दाम में मिल जाएंगी। यह कुर्ती आप यहां से 300 से 500 साथ ही 1000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

market vinod market

डिजाइनर से लेकर सिंपल सूट की करें खरीदारी

इस बाजार में आपको सूट भी कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इस मार्केट से आप डिजाइनर सूट साथ ही सिंपल सूट सस्ते दाम में मिल जाएंगे। इस मार्केट से आप सस्ते में शादी, पार्टी में पहनने के लिए सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन साथ हो वर्क वाले कपड़े साथ ही ऑफिस में पहनने के लिए सूट मिल जाएंगे । वहीं ये सभी सूट आप 500 साथ ही 1000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

इन चीजों की भी करें सस्ते में शॉपिंग

इस बाजार से कपड़ों से लेकर जूते की शॉपिंग भी कर सकते हैं साथ ही यहां पर घर की जरुरत का सामान भी सस्ते दाम मिल मिल जाएगा। जो कि आप 50 से शुरू होता है और 500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसमें आप सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन या फिर वर्क वाले कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर आपको ब्रांडेड जूते भी काफी कम दाम में मिल जाएंगे।

मार्केट की टाइम

इस मार्केट शाम को 4:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक लगती है। इस मार्केट में आप ऑटो से भी पहुंच सकते हैं साथ ही अगर आप मेट्रो के जरिए निर्माण विहार पहुंच जाए और वहां से आप पैदल यहां पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Best Market In Kolkata: कोलकाता के सरोजिनी नगर के नाम से जाना जाता है गरियाहाट बाजार, मिलती हैं सबसे सस्ती चीजें

अगर आपको ये आर्टिकलपसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP