सनग्लासेस खरीदने के कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो जब आप सनग्लासेस पहनती हैं तो ना केवल आप अपनी आंखों को सनप्रोटेक्शन प्रदान करती हैं, बल्कि आंखों में किसी भी तरह की गंदगी व कीट-पंतगे आदि के जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इतना ही नहीं, इससे आपका लुक भी काफी अच्छा लगता है। कुछ महिलाएं तो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सनग्लासेस पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि, सनग्लासेस से आपको एक अच्छा लुक तभी मिलता है, जब आप अपने अनुसार सही सनग्लासेस का चयन किया हो।
अगर आप मार्केट जाकर सनग्लासेस खरीदती हैं तो शायद शॉपिंग करते समय आपसे कोई गड़बड़ ना हो, लेकिन अगर आप ऑनलाइन सनग्लासेस खरीदना चाहती हैं तो गलती होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप ऑनलाइन भी खुद के लिए बेस्ट सनग्लासेस खरीद सकती हैं-
फ्रेम का साइज
जब आप ऑनलाइन सनग्लासेस खरीद रही हैं तो आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप फ्रेम के सही साइज को सलेक्ट कर रही है। अगर चश्मा आप पर फिट नहीं होगा तो इससे आपका लुक भी अच्छा नहीं लगेगा। साथ ही साथ इसे पहनने पर आपको कंफर्टेबल भी फील नहीं होगा। यह कुछ ऐसा ही है, जैसा कि गलत साइज के कपड़ों को पहनने पर होता है। ध्यान रखें कि सनग्लासेस के फ्रेम का आकार आपके चेहरे के आकार के लगभग बराबर होना चाहिए। छोटे चेहरे वाले लोगों के लिए छोटे फ्रेम बेहतर होते हैं और बड़े चेहरे वाले लोगों पर बड़े फ्रेम अच्छे लगते हैं।
फेस शेप पर दें ध्यान
आपने नोटिस किया होगा कि मार्केट में कई तरह के सनग्लासेस आपको देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन जब आप उन्हें पहनते हैं तो वह अच्छा नहीं लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर व्यक्ति का फेस शेप अलग होता है। यही नियम ऑनलाइन सनग्लासेस खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए। हमेशा अपने फेस शेप के अनुसार सनग्लासेस के शेप को सलेक्ट करें। सही फ्रेम आपके चेहरे को हाइलाइट करेगा और खामियों को छिपाएगा। संक्षेप में, सही फ्रेम आपके लुक को बढ़ाएगा।
इसे भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलतियां
फ्रेम के मैटीरियल पर करें फोकस
जब आप ऑनलाइन सनग्लासेस खरीद रही हैं तो आपको फ्रेम के मैटीरियल पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। दरअसल, फ्रेम का मैटीरियल आपके कंफर्ट के लिए बेहद आवश्यक है। आप अपने फ्रेम मैटीरियल के रूप में नायलॉन, टाइटेनियम, पॉली कार्बोनेट, या यहां तक कि प्लास्टिक आदि का विकल्प चुन सकती हैं। (आपके गोल चेहरे पर अच्छे लगेंगे इस तरह के सनग्लासेस)
लेंस मैटीरियल भी है अहम
फ्रेम के मैटीरियल के अलावा लेंस का मैटीरियल भी उतना ही अहम् है। इन दिनों लेंस मैटीरियल में भी कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। मसलन, ऑप्टिकल ग्लास लेंस पॉलिश और चिकने होते हैं। यह मैटीरियल स्क्रैच फ्री होते हैं और बहुत ही ड्यूरेबल होते हैं। हालांकि, वे बेहद महंगे होते हैं और इसलिए बहुत से लोग इसे नहीं खरीदते हैं। इसी तरह, ऐक्रेलिक लेंस अधिक सस्ते होते हैं और यदि आप कम पैसे खर्च करके एक क्लीयर लेंस को खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हैं।
इसे भी पढ़ें : ऑनलाइन साड़ी खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
सनग्लासेस और यूवी प्रोटेक्शन
ऑनलाइन सनग्लासेस खरीदते समय इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे सनग्लासेस को खरीदना चाहिए, जो आपको यूवीए और यूवीबी किरणों से प्रोटेक्शन प्रदान करे। इसलिए, जब भी आप ऑनलाइन सनग्लासेस खरीद रही हैं तो उसके डिस्क्रिप्शन को अवश्य पढ़ें। इस तरह आपके लिए सही सनग्लासेस खरीदना अधिक आसान हो जाएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों