Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:01 AM IST

लंच में चाहिए स्वाद का जोरदार तड़का, तो बनाएं वेज गलौटी कबाब; यहां देखें रेसिपी

Veg Galouti Kebab Recipe: अगर आप दोपहर के खाने में कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो वेज गलौटी कबाब बना सकती हैं। इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे और बड़े बार-बार इसे बनाने की जिद करेंगे। नीचे देखें रेसिपी-
Updated:- 2025-10-03, 11:35 IST
How to make Veg Galouti Kebab at home

Veg Galouti Kebab Recipe: छुट्टी के मौके पर या समय होने पर हम खाने में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की कोशिश करते हैं, जो सभी को पसंद आए है। अब ऐसे में हम काफी देर तक सोचते हैं कि क्या बनाएं। अगर आप भी लंच में कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो वेज गलावटी कबाब ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग बार-बार बनाने की जिद करने लगेंगे। इसे आप किसी खास मौके या फिर नॉर्मल डेज में भी बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको गलौटी कबाब की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं-

वेज गलौटी रेसिपी Recipe Card

वेज गलौटी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • गोभी
  • बीन्स
  • गाजर
  • नींबू का रस
  • फ्राइड प्याज
  • धनिया पुदीना के पत्ते
  • भुना हुआ बेसन
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • तेल

Step

  1. Step 1:

    वेज गलौटी बनाने के सबसे पहले गोभी, बींस और गाजर को बारीक काट लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें।

  3. Step 3:

    फिर छानकर एक कटोरे में रखें। कुछ देर छोड़ने के बाद ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।

  4. Step 4:

    अब इसमें मसाला,फ्राइड प्याज,हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें।

  5. Step 5:

    फिर उसमें नींबू का रस डालकर चलाकर कटोरे में निकालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर अमचूर पाउडर और भूना बेसन (जरूरत के हिसाब से) डालकर टफ डो बनाएं।

  7. Step 7:

    ध्यान दें कि इस दौरान पानी का इस्तेमाल न करें।

  8. Step 8:

    अब डो लेकर उसे बेलें बाद में ढक्कन के मदद से काट लें।

  9. Step 9:

    इसके अलावा आप स्टफ को टिक्की का शेप दें।

  10. Step 10:

    नॉन स्टिक पैन ले उसमें 2 चम्मच तेल डाले तेल हल्का गरम होने पर कबाब डाले।

  11. Step 11:

    दोनों तरफ से सेकें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

वेज कबाब गलौटी बनाने के लिए

How to make Veg Galouti Kebab at home

  • वेज गलौटी बनाने के सबसे पहले गोभी, बींस और गाजर को बारीक काट लें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें।
  • फिर छानकर एक कटोरे में रखें।
  • कुछ देर छोड़ने के बाद ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।

Easy Veg Galouti Kebab

  • अब इसमें मसाला,फ्राइड प्याज,हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें।
  • फिर उसमें नींबू का रस डालकर चलाकर कटोरे में निकालें।
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर अमचूर पाउडर और भूना बेसन (जरूरत के हिसाब से) डालकर टफ डो बनाएं।
  • ध्यान दें कि इस दौरान पानी का इस्तेमाल न करें।
  • अब डो लेकर उसे बेलें बाद में ढक्कन के मदद से काट लें।
  • इसके अलावा आप स्टफ को टिक्की का शेप दें।
  • नॉन स्टिक पैन ले उसमे 2 चम्मच तेल डाले तेल हल्का गरम होने पर कबाब डाले।
  • दोनों तरफ से सेकें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Homemade Galouti Kebab recipe

गलौटी पेस्ट बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • सब्जियों को उबालने के बाद इतना बारीक पीसे कि कोई मोटा दाना न रहे।
  • मिश्रण को बांधने के लिए केवल भुना हुआ बेसन या सत्तू ही इस्तेमाल करें।
  • कबाब को हमेशा देसी घी या तेल में धीमी से मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें।
  • धीमी आंच पर पकाने से वे अंदर तक पक जाते हैं

इसे भी पढ़ें- Gatte Ki Sabzi: इस बार स्पेशल ट्विस्ट के साथ बनाएं गट्टे की सब्जी , जानें आसान रेसिपी

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।