बची हुई दाल हो या फिर चावल फेंकने के बजाय इन तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

Leftover Food Recipes: अपने घर में महिलाएं अक्सर पूरे महीने का राशन जैसे- दाल, चावल, आटा, मसाले आदि स्टॉक करके रख लेती हैं। आप इन सामानों को आसानी से कई महीनों तक स्टोर करके रख सकती हैं।लेकिन बचे हुए खाने को स्टोर करके रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि दाल हो या फिर चावल एक से दो दिन बाद खराब हो जाते हैं। हालांकि, कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि जब भी वह खाना बनाती हैं, तो उन्हें सही अंदाजा नहीं हो पाता है और खाना जरूरत से ज्यादा बन जाता है। फिर चावल बच जाते हैं, जिसे मजबूरन फेंकना पड़ जाता है।
खाने को फेंकना किसी भी लिहाज से सही नहीं है क्योंकि भारत में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें पेट भर खाना भी नहीं मिलता है। इसलिए आज हम आपके पास बचे हुए खाने से कुछ टेस्टी स्नैक्स या फिर डिशेज बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप अपने फूट स्टॉक का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
रोटी से बनाएं पिज्जा- (Pizza With Leftover Roti)
सामग्री-
- रोटी- 2
- शिमला मिर्च- 1 (छोटी-सी)
- कॉर्न- 1 छोटा कप
- पिज्जा सॉस- 2 चम्मच
- प्याज- 1 (छोटा प्याज)
- चीज स्प्रेड- आवश्यकतानुसार
- पनीर- 1 कप
- चिल्ली फ्लेक्स- ¼ छोटा चम्मच
- मोजरेला चीज- आधा कप
- बटर- आवश्यकतानुसार
इसे ज़रूर पढ़ें-घर में बची हुई रोटी को फेंकने की जगह, बनाएं आसान पकवान
विधि-
- बची हुई रोटी का सबसे पहले आप सभी सब्जियों को काट लें और साइड में रख दें।
- अब आप तवा गर्म करें फिर इसमें बची हुई रोटी को दोनों तरफ से हल्का- हल्का सेंक लें।
- अब रोटी पर चीज को फैलाएं और फिर रोटी पर पिज्जा सॉस को अच्छी तरह फैला लें।
- अब रोटी पर चीज की परत, सब्जी डालें और तवे पर तेल डालकर इसे अच्छी तरह से पकने दें।
- बस आपका पिज्जा तैयार है। अब आप तवे से रोटी पिज्जा उतारकर कटर से स्लाइस में काट लें। (रोटी पिज्जा रेसिपी)
- फिर ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स डालें और रोटी पिज्जा को तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।
दाल से बनाएं कटलेट- (cutlet With leftover Dal)
सामग्री-
- बची हुई दाल- 1 बाउल
- आलू- 2 (उबले हुए)
- ब्रेड चूरा- 2 चम्मच
- पनीर- 1 कप
- लहसुन-अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1/2 कप
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- बेसन- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
विधि-
- बची हुई दाल से कटलेट से बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में दाल डालनी होगी और फिर इसमें आलू डालकर मैश करलें।
- इसके बाद इसमें अन्य सामान जैसे- पनीर, लहसुन-अदरक पेस्ट, मसाले आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण की मदद से आप कटलेट बना लें और एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें।
- अब कटलेट को ब्रेड चूरा में डीप करके अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
- बस आपका बची हुई दाल से कटलेट तैयार है। (ओट्स कटलेट रेसिपी)
चावल से बनाएं डोसा- (Dosa With Leftover Rice)
सामग्री-
- चावल- एक कप (बचे हुए)
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि-
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल को पीसकर एक घोल तैयार कर लें।
- फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और अब इसमें पानी और अन्य सामान डालकर थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें।
- अब इसमें थोड़ा खमीर डाल दें या कुछ घंटे तक घोल को स्पंजी होने के लिए ऐसी ही छोड़ दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।
- दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसे को अच्छी तरह से पका लें।
- बस आपका चावल से बना डोसा बनकर तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बचे हुए खाने से बना सकती हैं ये 4 टेस्टी डिशेज
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।