स्नैक्स में कुछ अच्छा बनाना है तो घर पर आप भी बनाएं ओट्स कटलेट

हेल्दी और टेस्टी स्नैक खाना भला कौन नहीं पसंद करेगा। अगर शाम के समय चाय के साथ कुछ इसी तरह का बेहतरीन स्नैक मिल जाए तो फिर अधिक बोलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी किसी बेहतरीन और जवाब स्नैक की तलाश में है, तो आज रेसिपी ऑफ डे में हम आपको ओट्स कटलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को एक बार टेस्ट करने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगी, तो आइए जानते हैं।
बनाने का तरीका
- ओट्स कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू को अच्छे से छीलकर एक बर्तन में रख लें। अब इस बर्तन में रोस्टेड ओट्स को डालकर अच्छे से मिक्स करके कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
- लगभग 5 मिनट बाद इस मिश्रण में पनीर,लहसुन-अदरक पेस्ट के साथ मिर्च पाउडर, नमक, गरम और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।(मसूर दाल के लाजवाब कटलेट)
ओट्स कटलेट Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं ओट्स कटलेट
Ingredients
- रोस्टेड ओट्स-1 कप
- उबला आलू-2
- पनीर-1/2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- लहसुन-अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- तेल-1/2 कप
- मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- बेसन-1 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- ब्रेड चूरा-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बर्तन में ओट्स के साथ उबले आलू को डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इसमें पनीर,लहसुन-अदरक पेस्ट के साथ मिर्च पाउडर, नमक, गरम और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
अब इस मिश्रण में से लेकर कटलेट के आकार में बना लीजिए और किसी बर्तन में रख दीजिए।
- Step 4:
इधर एक पैन में तेल गर्म होने के लिए डालें। अब आप कटलेट को ब्रेड चूरा में अच्छे से लपेटकर डीप फ्राई कर लीजिए।
- Step 5:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- 10 मिनट बाद मिश्रण में लीजिये और कटलेट के आकार में बनाकर किसी बर्तन में रख लीजिए। इधर एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो कटलेट को ब्रेड चूरा में अच्छे से लपेटकर डीप फ्राई कर लीजिए। फ्राई करने के बाद पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।