घर पर बनाएं आटे का हेल्दी पिज्जा, फटाफट नोट कर लें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

whole wheat pizza recipe: यदि आप मैदे का नहीं हेल्दी पिज्जा खाना चाहती हैं, तो आज हम आपको आटे से बना हेल्दी पिज्जा बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको शेफ पंकज भदौरिया ने हमारे साथ शेयर किया है।
Updated:- 2024-12-23, 20:13 IST
pizza dough recipe

पिज्जा खाना हर किसी को पसंद होता है, फिर चाहे वो बच्चा हो या कोई बड़ा। आज के मॉडर्न युग में इस इटैलियन फूड की काफी डिमांड बढ़ गई है। हालांकि इस फास्ट फूड का ज्यादा मात्रा में सेवन हमारी सेहत भी खराब कर सकता है। दरअसल, इसे मैदे के बेस से बनाया जाता है। ऐसे में मैदा ज्यादा खाने से हमें पेट से जुडी दिक्क्तें हो सकती हैं। आज बहुत से लोग घर पर ही पिज्जा तैयार कर रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको मार्केट में रेडीमेड बेस से लेकर सब्जियां चीज और सभी सामग्री उपलब्ध है। वहीं कुछ लोग इसमें मौजूद मैदे की वजह से इसको खाना अवॉइड भी करते हैं, लेकिन आज हम आपको आटे से बना हेल्दी पिज्जा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

जी हां आटे से बने इस पिज्जा को खाने से आपको स्वाद के साथ सेहत से भी कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा। इस हेल्दी आटे के पिज्जा को बनाने की आसान सी रेसिपी को शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है। आइए फटाफट से जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका। जिसको आप बनाकर अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को एन्जॉय करा सकती हैं। टेस्टी लगने के साथ यह आपके लिए हेल्दी भी रहेगा।

सामग्री (पिज्जा बेस के लिए )

pizza base

  • गेंहू का आटा- 2 कटोरी
  • नमक- 1 टेबलस्पून
  • यीस्ट- एक टेबलस्पून
  • चीनी- आधा टेबलस्पून
  • ऑलिव आयल- 2 टेबलस्पून
  • गर्म पानी- 1 कप

ये भी पढ़ें: पिज्जा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है स्टोन, नहीं पता होंगे इस्तेमाल करने के ये तरीके

सामग्री (पिज्जा सॉस के लिए)

  • ऑलिव आयल- 1 टेबलस्पून
  • लहसुन- 4-5 कलियां
  • टोमैटो प्यूरी- 1 कटोरी
  • चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
  • नमक- आधा टेबलस्पून
  • चीनी-आधा टेबलस्पून
  • पिज्जा सीजनिंग- 1 टेबलस्पून

सामग्री (पिज्जा बनाने के लिए)

pizza tips

  • मोजरेला चीज- एक कटोरी 
  • शिमला मिर्च- (लाल, पिली और हरी) टुकड़ो में कटी हुई
  • प्याज- 2 टुकड़ों में कटा हुआ
  • टमाटर- 2 टुकड़ो में कटे हुए
  • स्वीट कॉर्न- 1 कटोरी
  • ऑलिव- आधा कटोरी

बनाने का तरीका

how to bake pizza

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में यीस्ट, चीनी और पानी डालकर मिक्स करके उसको फूलने रख देना है।
  • दूसरे बर्तन में आटा लेकर उसमें नमक, यीस्ट डालकर गर्म पानी से आटा माड़ लें।
  • अब स्लेब पर ऑलिव आयल डालकर उसपर आटे का डो डालकर मल लें।
  • इस डो को अब थोड़ी देर फूलने के लिए छोड़ दें।
  • एक पैन में ऑलिव आयल डालें साथ ही कटा हुआ लहसुन, टमाटर प्यूरी, चिली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग, नमक और चीनी डालकर करीब 6 से 7 मिनट तक पका लें।
  • इसके बाद आटे का डो फूल जाने के बाद उसकी बड़ी सी लोई तोड़ें।
  • उसको फ्लेट सरफेस पर रखकर हाथों से फैलाएं। उसके ऊपर पिज्जा सॉस, मोजरेला चीज, ऑलिव, स्वीट कॉर्न और कटी हुई सब्जियां डालें।
  • इसको आपको अब ओवन में डालकर 200 डिग्री पर करीब 20 मिनट के लिए बेक करें।
  • आपका गर्मागर्म आटे का हेल्दी पिज्जा बनाकर तैयार है। इसको सॉस के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें: 1 गिलास पानी के साथ पिज्जा को क्यों किया जाता है गर्म?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

 

image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।