लहसुन का कुकिंग में करती हैं उपयोग तो इन बातों का रखें ध्यान

यह एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसकी न सिर्फ न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई नहीं है, बल्कि यह खाने में एक जबरदस्त फ्लेवर भी जोड़ता है। किसी भी बेस्वाद खाने में यह एकदम से नयापन जोड़ देता है। यही वजह है कि कई सारी डिशेज में और कई सारे व्यंजनों में इसे डाला डाला जाता है। कुछ लोग खाने में तड़का इसी से लगाते हैं, कुछ लोग इसका अचार डालते हैं, कुछ चटनी में इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई सारे लोग इसे गलत तरीके से पकाते हैं।
एक बात जो सबको ध्यान रखने की जरूरत है वो यह कि इसे अगर सही से न पकाया जाए तो यह जल सकता है , जिससे खाने का सारा स्वाद बिगड़ सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आपको गार्लिक सही ढंग से पकाने में मदद मिलेगी।
सॉते करते वक्त ध्यान रखें ये बात
लहसुन को पकाते वक्त उसे कभी भी ओवर कुक न करें। इससे वो जलेगा और उसका फ्लेवर आपके खाने को बर्बाद कर सकता है। लहसुन को कभी भी तेज आंच पर रखकर नहीं पकाना चाहिए, इससे वह कड़वा भी हो सकता है।
लहसुन को सॉते करना एक आम मेथड है। इससे आपको इसका एक नटी फ्लेवर मिलता है। इसे आप तेल, घी और मक्खन में सॉते कर सकते हैं। वहीं अगर तेल ज्यादा गर्म हो जाए तो पहले आंच बंद करके इसे थोड़ा ठंडा कर लें और फिर डालकर सॉते करें।
इसे भी पढ़ें: लहसुन से जुड़े ये 7 हैक्स बनाएंगे आपका काम आसान
ओवन रोस्टिंग करते वक्त ध्यान रखें ये बात
अगर आप ओवन में लहसुन को रोस्ट कर रही हैं तो उसके लिए बड़े-बड़े लहसुन को ही लें। कलियों को पकड़कर इसे नीचे से थोड़ा-थोड़ा काट लें। अब इसे एक एल्युमीनियम फॉयल पर रखें। इसके ऊपर तेल डालें और अच्छी तरह रैप करके इसे 350 डिग्री सेल्सियस प्रीहीट ओवन में 40 मिनट के लिए रख लें। इसके बाद गार्लिक निकालें और एक फोर्क से उसे चेक करके देख लें।
फ्राई करते वक्त ध्यान रखें ये बात
अगर आप लहसुन को फ्राई कर रही हैं तो उसे बहुत पतला-पतला न काटें। लहसुन को थोड़ा मोटा काटें और फिर फ्राई करें। इसके लिए एक मोटे तले वाला पैन लें और उसमें तेल गर्म करें। तेल को बस इतना गर्म करें कि उसमें से धुआं न निकलें। इसके बाद लहसुन को डालकर इसे लगातार फ्राई करते रहें और जब लहसुन सुनहरा होने लगे तो इसे निकालकर रख लें। थोड़ा भी ज्यादा देर रखने में ये जलने लगेगा, इसलिए इसे पहले ही हटा लें।
ध्यान रखें ये टिप्स-
- लहसुन के छिलके निकालने में हो रही है दिक्कत है तो इसे माइक्रोवेव में 15 सेकंड के लिए रखें। इससे छिलके बहुत जल्दी निकल जाएंगे।
- छीले हुए और कटे हुए गार्लिक को एक छोटे जार में ऑलिव ऑयल डालकर रखेंगी तो उसका फ्लेवर हफ्ते भर तक बरकरार रहेगा।
- लहसुन से निकले डंठल को फेंके नहीं। इसे आप एक पॉट में लगा लेंगी तो कुछ समय में लहसुन उगने लगेगा।
- हाथों से लहसुन की बदबू हटाने के लिए किसी स्टील के बर्तन को एक बार हाथ में रगड़ें। इसके अलावा हाथों को नींबू के छिलके से रगड़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सब्जी बनाते समय हमेशा जल या चिपक जाता है लहसुन तो इन पांच हैक्स की लें मदद
अब आगे कभी लहसुन का खाने में इस्तेमाल करें, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आप लहसुन के फ्लेवर का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं तो उसे जलाने और ओवर कुक करने की गलती न करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।